450 करोड़ का चिटफंड घोटाला: शुभमन गिल समेत चार खिलाड़ियों पर सवाल उठे

लखनऊ। गुजरात CID व  क्राइम ब्रांच ने 450 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल समेत गुजरात टाइटंस के चार खिलाड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं। इस सूची में साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और मोहित शर्मा भी शामिल हैं। शुभमन गिल ने इस घोटाले में 1.95 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने छोटी रकम का निवेश किया। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब घोटाले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सिंह जाला ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह खिलाड़ियों समेत अन्य निवेशकों को उनकी रकम लौटाने में असमर्थ है। जाला पर 2020 से 2024 के बीच 11 हजार निवेशकों को 36% वार्षिक रिटर्न का लालच देकर ठगने का आरोप है।

क्या है घोटाले की कहानी?

भूपेंद्र सिंह जाला ने अपनी कंपनी BZ फाइनेंशियल सर्विसेज के माध्यम से यह चिटफंड स्कीम चलाई। उसने 450 करोड़ रुपये की पोंजी योजना के तहत राज्य भर में 17 कार्यालय स्थापित किए। शुरुआती दौर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़े रिटर्न का वादा किया गया, लेकिन योजना तब ढह गई जब जाला ने स्वीकार किया कि वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सकता। CID अब खिलाड़ियों को जांच के लिए तलब करने की योजना बना रही है। शुभमन गिल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं, जिससे उन्हें बाद में बुलाया जाएगा। इस मामले से जुड़े सभी आरोपों की गहन जांच चल रही है। (BNE)

homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More