उद्योग वाणिज्य संघ के चुनाव में युवा उधमी रितेश शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित

सगीर ए खाक़सार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णा नगर ,नेपाल की कमान व्यापरियों ने इस बार के चुनाव में युवा उधमियों के हाथों में सौपी है। अध्यक्ष समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं ने विजय  हासिल की है। शुक्रवार को सम्पन्न हुए चुनाव में युवा उधमी रितेश शर्मा अध्यक्ष ,नसरुल्लाह खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरिओम तुलस्यान महासचिव निर्वाचित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश शर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी समिति चुनी गई है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रितेश शर्मा ने कुल 425 वोटों में से 177 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता 125 वोट पाकर दूसरे स्थान पर है।अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार, पूर्व अध्यक्ष गुरुशरण सिंह उर्फ ​​​​बंटी सरदार को 84 वोट मिले। वहीं श्रवण कुमार सुरेका को 19 और शंकर प्रसाद शर्मा को 17 वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नसरुल्ला खान ने 218 वोट हासिल कर विजय  प्राप्त की। इसी तरह 193 मतों के साथ रवींद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, 253 मतो के साथ हरिओम तुलस्यान महासचिव, 229 मतों के साथ ऋषभ अग्रवाल सचिव चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ओमप्रकाश आर्यल ने बताया कि आशीष गायेल, वीरेंद्र माैर्य, बैजनाथ अग्रहरि, पवन अग्रवाल, संदीप जयसवाल समेत 12 अन्य सदस्य चुने गए। उद्योग वाणिज्य संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापरियों ने व्यापरियों सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More