फरेंदा में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को फरेंदा क्षेत्र के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल सरकारी कार्यों का बहिष्कार करते हुए लेखपाल साथियों को साजिशन झूठे केस में फंसाए जाने की नियत से एंटी करप्शन टीम का विरोध किया है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है, जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण लेखपाल के पास ही आते हैं।

दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वभाविक है। जिससे एक पक्ष लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है और लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का भी प्रयास करता है। इस प्रकार असफल पक्ष या व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने का प्रयास करता है। इस दौरान धरने में तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, जिला मंत्री कृष्ण मोहन यादव, तहसील मंत्री गुलशन भारती, पूर्णिमा गुप्ता, रविंदर यादव, शिवम गुप्ता, सूरज, गौरव सिंह, रामजतन यादव, राधेश्याम, राममिलन, उपेंद्र तिवारी, दीनदयाल यादव, संत विजय, रामप्रकाश, देवेंद्र पटेल, निशा, गुंजन, अमित त्रिपाठी, अरुण पांडे, बृजेश यादव, रामबचन, आशीष सिंह, दीपेंद्र सिंह, अमरेश कुमार, सोनालिका प्रसाद, दिनेश चंद्र उपाध्याय, अजीज मोहम्मद, अवधेश आर्या समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More