मंशापूरन हनुमान करते है सबकी मनोकामना पूरी

  • झिरकी बगिया आश्रम में देश दुनिया से आते हैं लोग
  • बुंदेलखंड की सबसे बड़ी गौशाला है इस रामानंदीय आश्रम में

टीकमगढ़/मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के झिरकी बगिया आश्रम में स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में देश दुनिया से भक्तगण आते है और अपनी मनोकामना अर्जी लगाते हैं। यहां हनुमान का स्वरूप श्याम वर्ण का है जो बड़ा हो प्रिय और मोहक है। जिनके दर्शन मात्र से सारे दुःख दूर हो जाते हैं और भक्त अपने दर्द भूल जाते हैं।

नए वर्ष में इस आश्रम में श्रीमद भागवत कथा और श्रीराम नाम संकीर्तन शुरू हो रही है। आश्रम के महंत 108 नारायण दास त्यागी ने बताया कि भागवत कथा समापन के बाद सात और आठ जनवरी को बाला जी भोग भंडारे का आयोजन भी किया गया है जहां दुनिया के साधु संत और भक्तगण प्रसाद पावेंगे। आपको बताते चले इसी आश्रम में बुंदेलखंड की सबसे बड़ी गौशाला भी स्थित हैं जहां लोग अपनी श्रद्धानुसार गौसेवा और गौदान में आर्थिक सहयोग करते हैं। आश्रम के सेवा दार बताते हैं कि देश के तमाम समाजसेवी, संगठन और भक्त अन्ना, बेसहारा और भटक रही गायों को अपने साधन से यहां छोड़ जाते हैं।

यह रामानंदीय आश्रम, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाएं और अन्य सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी हैं। पर्यटन के लिहाज से भी यह आश्रम बड़ा रमणीक है यहां स्थित मनोरम छटा बिखेर रही झील सबको लुभाती है। वहीं गायत्री परिवार द्वारा बनाए गए योगा पार्क में राशियों, ग्रहों, नक्षत्रों आदि से संबंधित पौधे भी वैदिक ज्ञान को सिखाते हैं। आश्रम के सामने स्थित राजा रुद्र प्रताप सिंह बुंदेला का किला भी पर्यटकों को गौरवशाली भारतीय विरासत की याद दिलाता हैं। टीकमगढ़ आए है तो ओरछा रामराजा सरकार और शिव धाम कुंडेश्वर के भी दर्शन किए बिना नहीं जा सकते हैं। महंत नारायण दास त्यागी और उनके गुरु श्रीरामदास ने श्रीमद भागवत कथा सप्ताह यज्ञ और भंडारे में सभी को झिरिकी बगिया आश्रम आमंत्रित किया है।

Madhya Pradesh

उमा भारती का अनोखा विरोध: सड़क पर पोहा बेचकर दिया गरीब दुकानदारों के समर्थन का संदेश

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। टीकमगढ़ में उन्होंने सड़क किनारे पोहा और जलेबी बेचकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उनका यह कदम केवल एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि छोटे व्यापारियों और रोज कमाने-खाने वालों के पक्ष में एक मजबूत […]

Read More
Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Madhya Pradesh

बागेश्वर बाबा ने दुनिया के नेटवर्क से लिया दूरी, न कोई कथा न दरबार

मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे […]

Read More