विद्या भारती विद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न

गोंडा। मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विद्या भारती विद्यालय गोंडा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों  की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन बहन भूमि द्विवेदी,प्रशान्त उपाध्याय, समर पांडेय ने किया। अतिथि परिचय एवं प्रस्तावना संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य डॉ बृजेंद्र कुमार मिश्र ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने कहा कि विद्या भारती  संस्कार पूर्ण भारतीय संस्कृति,परम्पराओं और भारत केंद्रित शिक्षा देने के लिए  संकल्पित है। इन विद्यालयों की एक लंबी श्रृंखला है भारत में लगभग 25000 विद्यालयों के माध्यम से राष्ट्र के नव निर्माण के लिए नव निहालों को तैयार किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अभिनय नृत्य शिशु वाटिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी। शिव ताण्डव  बालिका विद्या मंदिर की बहनों ने प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने  अंधेर नगरी चौपट राजा एवं कृष्ण एवं सुदामा का प्रेम का मंचन किया। बालिका विद्यालय की बहनों द्वारा थारू नृत्य हुआ। विभिन्न कार्यक्रम की उपस्थित जनो ने सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने शिशु मंदिर शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज भारतीय संस्कृति एवं संस्कार जीवित है तो वह शिशु मंदिर के नाते ही संभव है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमान सिंह,जनार्दन सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, वीरेश्वर चौधरी, डॉ वंदना सारस्वत, अश्वनी शुक्ला, डॉ. राम शंकर द्विवेदी, अवनि शुक्ल, के.के. श्रीवास्तव,उमाशंकर तिवारी, पुष्पा मिश्रा सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे ।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More