एक जनवरी से नियमों में हो जाएगा बदलाव, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

बुधवार एक जनवरी से नया साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। और इसी दिन से देश में कई नियमों में बदलाव हो जाएगा। और कुछ नए नियम आने वाले हैं। नियमों में बदलाव होने के बाद आम आदमी की जिंदगी में भी बदलाव होगा और इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा।

बदल जाएंगी रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत

पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस या एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में पिछले कई महीनों से घट-बढ़ नहीं हुई है। दिल्ली में फिलहाल इसकी कीमत 803 रुपये है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। संभावना है कि 1 जनवरी 2025 से इसकी कीमतों में बदलाव हो सकती है।

पेंशन नियमों में बदलाव

साल 2025 में पेंशनधारकों के लिए राहत मिलने वाली है। 1 जनवरी, 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशन के पैसों की निकासी के नियमों को सरल बना दिया है। अब पेंशनभोगी किसी भी बैंक से अपनी पेंशन के पैसों की निकासी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत है।

बदल जाएगा अमेजन प्राइम मेंबरशिप का नियम

एक जनवरी 2025 से अमेजन प्राइम मेंबरशिप के नियमों में बदलाव हो जाएगा। नए नियमों के तहत एक प्राइम अकाउंट से केवल दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। अगर कोई तीसरे टीवी पर प्राइम वीडियो देखना चाहता है, तो उसे एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन लेना होगा। पहले, प्राइम मेंबर एक ही अकाउंट से पांच डिवाइस तक वीडियो स्ट्रीम कर सकते थे।

नए साल पर इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में लाभ

फिक्स्ड डिपॉजिट नियम में बदलाव

आरबीआई ने नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) और हाउसिंग फाइनेंशिंग कंपनियों (HFC) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों के तहत डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। इसमें जनता से डिपॉजिट लेने, लिक्विड एसेट का एक हिस्सा सुरक्षित रखने और डिपॉजिट का बीमा कराने जैसे बदलाव शामिल हैं।

बढ़ जाएगी यूपीआई 123पे की नई ट्रांजैक्शन लिमिट

फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा शुरू की गई यूपीआई 123पे सेवा में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई गई है। पहले इस सेवा के तहत अधिकतम 5,000 रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा 10,000 रुपये कर दी गई है। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी।

कारों के दामों में हो जाएगी बढ़ोतरी

नए साल में कार खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 जनवरी, 2025 से मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, होंडा, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी करेंगी। कंपनियों ने इसकी वजह उत्पादन लागत में वृद्धि को बताया है। इसलिए, अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More