महाकुम्भ में देश भर के मेडिकल संस्थानों का संगम

  • देश के कई मेडिकल संस्थान महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की कर रहे सेवा
  • एक दिन में 848 मरीज अस्पताल की ओपीडी में देखे गए
  • रंग लाई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पहल

लखनऊ। महाकुम्भ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। देश के कई मेडिकल संस्थान श्रद्धालुओं की सेवा में जुट गए हैं। इन अस्पतालों में ओपीडी से लेकर भर्ती तक की सुविधा है। महाकुम्भ में बने अस्पतालों में श्रद्धालुओं के लिए ओपीडी व भर्ती समेत इलाज की दूसरी सुविधायें शुरू कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बताया कि ओपीडी में सोमवार को 848 मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया गया। 35 रोगियों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी। विशेषज्ञों की टीम भर्ती मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध करा रही है। तबीयत में सुधार के बाद मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर का पारस व प्रयागराज का वात्सल्य अस्पताल द्वारा सेक्टर-18 में 10 बेड का अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इसमें ईएनटी व दूसरे विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। इसी प्रकार यूनाइटेंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सेक्टर-8 में 10 बेड का अस्पताल का संचालित कर रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि महाकुम्भ में देश के कई मेडिकल संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग कर रहे हैं। इसमें हरियाणा के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, कर्नाटक का श्रीमधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज आदि शामिल हैं। इससे रोगियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में काफी मदद मिल रही है।

संक्रामक बीमारियों के लिए अलग अस्पताल

महाकुम्भ में संक्रामक रोग से पीड़ितों के लिए अलग से दो अस्पताल तैयार किए गए हैं। सेक्टर-1 व सेक्टर-11 में 20-20 बेड का संक्रामक रोग अस्पताल बनाया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि उल्टी-दस्त, ठंड लगे मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डिप्टी CM ने बताया कि 100 बेड क्षमता का सेंट्रल हॉस्पिटल सेक्टर-2 में संचालित है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें पैथोलॉजी जांच से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधा है। दो सब सेंट्रल हॉस्पिटल भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक हॉस्पिटल में 25-25 बेड हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More