नेपाल-बांग्लादेश में चोरी का मोबाइल बेचने वाला सरगना गोरखपुर में गिरफ्तार

  • 15000 रुपए सैलरी देकर बच्चों से करवाता था चोरी
  • झारखंड का रहने वाला है गिरफ्तार सरगना मनोज मंडल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर/महराजगंज। यूपी के गोरखपुर में नाबालिग बच्चों से चोरी कराने वाला गिरोह पकड़ा गया है। यह गिरोह 15000 रुपये प्रति महीने की सैलरी पर नाबालिगों से चोरी करवाता था। इसके बाद चोरी के मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश में बेचता था। गोरखपुर जीआरपी ने सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ लगभग 10 लाख की कीमत को मोबाइल बरामद किए हैं। गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय है। दरअसल, गोरखपुर की जीआरपी टीम ने चोरी कराने वाले सरगना और उसके साथियों को पकड़ा है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों में नाबालिग बच्चों से मोबाइल चोरी करवाता था। इसके बदले में बच्चों को ₹15000 प्रति महीना सैलरी देता था। जीआरपी पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से गिरोह के सरगना मनोज मंडल के साथ दो सदस्यों को पकड़ा है।

छानबीन में पता चला है कि यह गिरोह बांग्लादेश और नेपाल में चोरी हुए मोबाइल को बेचने का काम करता था। कई बार मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश में बेचे हैं। GRP थानों में लगातार स्टेशनों पर मोबाइल चोरी की शिकायतें मिलती थीं। इसके बाद जीआरपी के उच्च अधिकारियों ने टीम गठित की और पड़ताल शुरू की। GRP टीम ने चोरी कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना मनोज मंडल को गिरफ्तार किया, जो झारखंड के थाना तलझारी जिला साहिबगंज का रहने वाला है। वहीं दूसरा साथी झारखंड का रहने वाला है। इसके अलावा गिरोह का तीसरा सदस्य दूसरे साथी का छोटा भाई है, जो नाबालिग है। पुलिस ने उसे भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा है।

SP GRP संदीप कुमार मीणा ने कहा कि GRP गोरखपुर ने रेलवे स्टेशन के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बालिग हैं, और एक नाबालिग है। आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। इनके पूछताछ की तो इनका व्यवहार कुछ अलग दिखाई दिया। तलाशी ली गई तो इनके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए। इसके बाद जब सामान चेक किया गया तो करीब 10 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि बच्चों की मदद के भीड़भाड़ वाले बाजारों या ट्रेन के अंदर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कर लेते हैं। कई बार जब पकड़े जाते हैं तो तमंचा चाकू दिखाकर भाग जाते हैं। इससे पहले ये लोग 200  मोबाइल अब तक बेच चुके हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से केस दर्ज हैं।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More