योगी के मंत्रियों ने मणिपुर और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

  •  मंत्री रवींद्र जायसवाल ने गुवाहाटी में महाकुंभ 2025 रोडशो का किया नेतृत्व
  • औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा में किया रोडशो का नेतृत्व
  •  भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर है महाकुम्भ 2025

गुवाहाटी/चंडीगढ़। योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने के लिए देशभर में रोडशो के माध्यम से आम जनता और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा और असम में भव्य रोडशो आयोजित किए गए। हरियाणा में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने रोडशो का नेतृत्व करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर उन्हें महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। वहीं, असम के गुवाहाटी में स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने राजभवन में मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ 2025 में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

रोडशो के दौरान प्रेस वार्ता कर मंत्रियों ने लोगों को महाकुम्भ 2025 के ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी दी। मंत्रियों ने कहा कि आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर प्रयागराज में महाकुम्भ का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे दिव्य, भव्य और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे महाकुंभ 2025 में भाग लेकर न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर भी प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, और पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन लाख पौधे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सात स्तरीय सुरक्षा चक्र, 2,750 CCTV  कैमरे और अत्याधुनिक एआई आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 100 बेड का अस्पताल और आईसीयू की व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज को सजाने के लिए ’पेंट माई सिटी’ अभियान चलाया गया है, जिसमें 35 लाख वर्गफुट क्षेत्र में वॉल पेंटिंग की गई है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थल और 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। डिजिटल खोया-पाया केंद्र और गूगल मैप इंटीग्रेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Spread the love

Hariyana homeslider

OYO होटल में महिला मित्र संग ठहरे शख्स की मौत, सेक्स पावर दवाइयों के ओवरडोज की आशंका

12 मार्च को थी बेटे की शादी लखनऊ। हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां OYO होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर की बात सामने आई है, जबकि कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली […]

Spread the love
Read More
Hariyana

NSG को उसी के मैदान में ITBP ने चटाया धूल, बने चटाई

नया लुक ब्यूरो हरियाणा के मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) परिसर में आयोजित 16वीं ऑल इंडिया पुलिस (AIP) कमांडो प्रतियोगिता में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की कमांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेजबान एनएसजी को उसके ही ग्राउंड पर पछाड़ते हुए आईटीबीपी ऑल इंडिया पुलिस कमांडो चैंपियन […]

Spread the love
Read More
Crime News Hariyana homeslider

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

नई-नई लड़कियों के शौक की वजह से इस शख्स को जान से धोना पड़ा हाथ… हार्टअटैक सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए ली गई दवाइयों की वजह से गई जान… परिवार में शोक की लहर नया लुक संवाददाता गुरुग्राम। जवान बेटे की महज 12 दिन बाद शादी थी। घर में बहू आने की खुशी मनाने की […]

Spread the love
Read More