NSG को उसी के मैदान में ITBP ने चटाया धूल, बने चटाई

Untitled 12 copy 12 scaled

नया लुक ब्यूरो

हरियाणा के मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) परिसर में आयोजित 16वीं ऑल इंडिया पुलिस (AIP) कमांडो प्रतियोगिता में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की कमांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेजबान एनएसजी को उसके ही ग्राउंड पर पछाड़ते हुए आईटीबीपी ऑल इंडिया पुलिस कमांडो चैंपियन बनी। कठिन सामरिक अभ्यासों और फिजिकल टास्क में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ टीम ने जंगल ऑपरेशन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित चक्रव्यूह ट्रॉफी भी जीती।

इसके साथ ही आईटीबीपी ने प्रतियोगिता के अन्य इवेंट्स में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। तीरंदाजी और घुड़सवारी स्पर्धाओं में भी आईटीबीपी की अलग-अलग टीमों ने चैंपियनशिप हासिल की। ये प्रतियोगिताएं अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित हुईं, लेकिन अंतिम नतीजा एक ही रहा-आईटीबीपी का दबदबा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। इस जीत के साथ आईटीबीपी ने देशभर की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच अपनी पेशेवर दक्षता, सामरिक क्षमता और बहुमुखी कौशल का लोहा मनवा दिया।

Spread the love

Untitled 4 copy 1
Hariyana homeslider

OYO होटल में महिला मित्र संग ठहरे शख्स की मौत, सेक्स पावर दवाइयों के ओवरडोज की आशंका

12 मार्च को थी बेटे की शादी लखनऊ। हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां OYO होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर की बात सामने आई है, जबकि कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy 27
Crime News Hariyana homeslider

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

नई-नई लड़कियों के शौक की वजह से इस शख्स को जान से धोना पड़ा हाथ… हार्टअटैक सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए ली गई दवाइयों की वजह से गई जान… परिवार में शोक की लहर नया लुक संवाददाता गुरुग्राम। जवान बेटे की महज 12 दिन बाद शादी थी। घर में बहू आने की खुशी मनाने की […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy 19
Hariyana Punjab

पंजाब CM भगवंत मान को लेकर बड़ी धमकी: अस्पताल उड़ाने की चेतावनी, पोलोनियम से संक्रमित करने का दावा

हरियाणा।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी धमकी मिली है। अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी देते हुए भेजी गई ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम नामक खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। धमकी के […]

Spread the love
Read More