अमेरिकन एयरलाइंस की सभी उड़ानें अचानक रद्द, यात्रियों ने मची खलबली

नई दिल्ली। क्रिसमस त्योहार के नजदीक, अमेरिकन एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें अचानक रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी ने यह कदम तकनीकी समस्या के कारण उठाया।

तकनीकी समस्या बनी रुकावट

अमेरिकन एयरलाइंस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (Federal Aviation Administration) ने उड़ानें रद्द होने के पीछे “अनिर्दिष्ट तकनीकी समस्या” को जिम्मेदार ठहराया। FAA ने सभी अमेरिकी उड़ानों के लिए राष्ट्रव्यापी ग्राउंड स्टॉप (NGS) का आदेश भी जारी किया।

यात्रियों में हड़कंप, समाधान की प्रतीक्षा

फंसे हुए यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। कंपनी ने जवाब देते हुए कहा कि वे समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी निश्चित समय सीमा का उल्लेख नहीं किया।

क्रिसमस यात्रा पर गहरा असर

त्योहारों के दौरान इस व्यवधान ने हजारों यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम को बिगाड़ दिया है। एयरलाइंस के इस फैसले ने यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधनों की तलाश में मजबूर कर दिया।

क्या कहती है कंपनी?

कंपनी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और समस्या को कम से कम समय में ठीक करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने विमानन उद्योग में तकनीकी खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारियों की जरूरत है। (BNE)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More