मुरादाबाद जेल पर वरिष्ठ अधीक्षक की तैनाती का मामला फंसा

  • कारागार मुख्यालय ने प्रभारी जेलर को सौंपा आहरण वितरण कार्य

लखनऊ। मुरादाबाद जेल पर वरिष्ठ अधीक्षक की तैनाती का मामला शासन म उलझ कर रह गया। बांदा जेल से अधीक्षक की मुरादाबाद जेल तैनाती को लेकर शासन और मुख्यालय में पशोपेश की स्थित बनी हुई है। यही वजह है कि सोमवार को कारागार मुख्यालय ने मुरादाबाद जेल की दैनिक प्रक्रिया के विधिवत संचालन के आहरण वितरण (DDO) मुरादाबाद जेल प्रभारी जेलर को सौंप दिया है। यह अलग बात है कि बांदा जेल अधीक्षक मुरादाबाद जेल पर तैनाती के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सम्भल के बवालियों से मुलाकात करने गए पूर्व सांसद और विधायक की मुलाकात का वीडियो वायरल होने के बाद एकाएक शासन हरकत में आया। घटना के अगले ही दिन जेलर विजय विक्रम यादव और मुलाकात प्रभारी डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्यवाही के कुछ दिन बाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पवन प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है सोमवार को आईजी जेल के अनुमोदन के उपरांत AIG प्रशासन ने मुरादाबाद जेल के दैनिक संचालन के लिए आहरण वितरण आवंटन का आदेश जारी किया। आदेश में मुरादाबाद जेल का  DDO प्रभारी जेलर को सौंपा गया है। बताते चले कि मुरादाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक के निलंबन के बाद से बांदा जेल अधीक्षक में मुरादाबाद जेल पर तैनाती के प्रयास शुरू कर दिया था।

विभागीय अधिकारियों में बांदा जेल अधीक्षक की मुरादाबाद तैनाती को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थी। चर्चा है कि DDO आवंटन के बाद भी छह माह पहले तैनात बांदा जेल अधीक्षक अभी भी मुरादाबाद जेल पर तैनाती के लिए प्रयासरत है। चर्चा तो यह भी है कि उनकी तैनाती का आदेश शासन से कभी भी जारी हो सकता है। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More