अतीत के गौरव और बलिदान को संजो कर ही होगा महान राष्ट्र का निर्माण

  • सनातन हिंदू संस्कृति का अभिन्न अंग है सिख पंथ: डॉ अजय मणि त्रिपाठी
  • वीर बलिदान दिवस पर विद्वानों का उद्बोधन

विशेष संवाददाता

गोरखपुर/देवरिया। महान राष्ट्र के निर्माण का आधार उसके अतीत के गौरव और बलिदान में निहित होता है। राष्ट्र की भावी पीढ़ी को इससे परिचित कराना वर्तमान का दायित्व है। यह दायित्व बोध बहुत आवश्यक है। यह गर्व करने का विषय है कि सनातन वैदिक हिंदू संस्कृति से सिख पंथ जैसे बलिदानी और शक्तिशाली समाज का अभ्युदय हुआ है। संतों और सिख गुरुओं की तपस्या और उनके बलिदान को सदैव याद किया जाना चाहिए।

देवरिया सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने यह बातें कहीं। डॉक्टर मणि ने कहा, कि अतीत के गौरव एवं बलिदान को संजोकर ही देश के नागरिक  राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिख धर्म कोई अलग धर्म नहीं है, बल्कि सनातन हिंदू संस्कृति का ही एक स्वरूप है।  कोई भी राष्ट्र अपने अतीत के इतिहास गौरव, एवं बलिदान को विस्मृत कर महान नहीं बन सकता है।

विषय प्रस्तावक डॉ. राजेश मिश्र ने कहा, कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने जहां एक तरफ वीर बाल दिवस के माध्यम से बालकों के अंदर त्याग एवं बलिदान की भावना पैदा कर उत्साह भरने का कार्य किया है, तो दूसरी तरफ बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, और उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का भी बल प्रदान किया है। मध्यकालीन भारतीय संस्कृति धर्म एवं राष्ट्रीय संप्रभुता को अच्छुण बनाए रखने का कार्य संत कवियों और सिख गुरुओं ने किया है।

वीरेंद्र कुमार सिंह जिला अभियान संयोजक वीर बाल दिवस ने अपने उद्बोधन में कहा, कि बलिदानी वीर बालकों के जीवन चरित्र से देश का बाल समूह समाज में मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा कर सकता है। यह तभी संभव है जब वह अनुशासन, समानता एवं भक्ति भावना के साथ कार्य को संपादित करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रेम अग्रवाल ने कहा, कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बालकों के अंदर चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन सुधीर मद्धेशिया जी नगर महामंत्री भारतीय जनता पार्टी नगर क्षेत्र देवरिया ने किया

उक्त अवसर पर रमेश नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुभाष तिवारी सभासद नगर पालिका देवरिया, बजरंगी त्रिपाठी नगर मंत्री देवरिया गुलाबचंद चौरसिया, दीपक वर्मा नगर उपाध्यक्ष देवरिया, जय राम त्रिपाठी शक्ति केंद्र संयोजक देवरिया, डॉ. राधेश्याम शुक्ल भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बीआरडी पीजी देवरिया, रविशंकर नाथ त्रिपाठी नगर मंत्री देवरिया, रविंद्र राव नगर उपाध्यक्ष देवरिया, अनूप शर्मा सहसंयोजक नगर देवरिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Purvanchal

कोटही माता मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली /महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं07 राहुल नगर में स्थित कोटही माता मन्दिर के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर माता के जयकारों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकली गई। जो पूरे नगर पंचायत का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हो गयी। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय […]

Read More
homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

ससुराल पहुंची दुल्हन ने 20 मिनट बाद कहा…मुझे मायके छोड़ दो, सुहागरात से पहले टूट गई शादी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को हक्का-बक्का कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची और महज 20 मिनट बाद खुलेआम ऐलान कर दिया कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। घर के आंगन में मौजूद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिवार की महिलाओं के […]

Read More
Purvanchal

वाराणसी में नेपाल-भारत के पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक

मीडिया सहयोग व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर हुआ मंथन लुंबिनी और काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत : माझी उमेश चन्द्र त्रिपाठी वाराणसी। वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन स्थित काशी पत्रकार संघ के परिसर में रविवार को नेपाल-भारत की पत्रकारिता और सांस्कृतिक मित्रता का शानदार संगम देखने […]

Read More