मॉरीशस के दौरे पर विक्रम मिसरी, संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी

पोर्ट लुईस। मॉरीशस के दौरे पर गए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान विदेश सचिव ने पीएम रामगुलाम को उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी और उन्हें भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए निमंत्रण को दोहराया।
20 दिसंबर को अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पोर्ट लुईस पहुंचे विदेश सचिव ने पीएम रामगुलाम के अलावा राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल, उप प्रधानमंत्री पॉल बेरेंजर और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा की। मिसरी ने मॉरीशस के विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने भारत-मॉरीशस के गहरे और स्थायी संबंधों को रेखांकित करते हुए दोनों देशों की साझा संस्कृति, इतिहास और विरासत पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कही।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश सचिव ने अप्रवासी घाट का दौरा किया, जो भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने संबंधों को दर्शाता एक मार्मिक स्थल है। उन्हें मॉरीशस में भारत द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाओं को देखने का भी अवसर मिला, जिसमें सिविल सर्विस कॉलेज और कैप माल्हेरेक्स में एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा यह यात्रा निरंतर उच्च-स्तरीय संपर्कों का हिस्सा है और यह दर्शाती है कि भारत मॉरीशस के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘विजन सागर’, ‘अफ्रीका फॉरवर्ड’ नीतियों और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इस यात्रा ने दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र की समृद्धि एवं विकास के लिए बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए दोनों पक्षों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More