जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी 150 लोगों की समस्याएं

  • मकान दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : योगी
  • लोगों से बोले सीएम, हर समस्या का कराएंगे प्रभावी निस्तारण

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए CM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं।

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

इस दौरान CM ने यह निर्देश भी दिए कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न होने आए। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More