जुगाड़ शुरूः नए DIG को लेकर शासन मुख्यालय में चल रहा मंथन

  • 30 को होगी DIG कारागार मुख्यालय की विदाई
  • लखनऊ परिक्षेत्र के DIG की मजबूत दावेदारी
  • तीन विभागीय DIG में होगा नए DIG का चयन

राकेश यादव

लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात DIG आरएन पाण्डेय 30 नवंबर को सेवानिवृत होंगे। इनका विदाई समारोह कल (शुक्रवार) को मुख्यालय के सभागार में होगा। मुख्यालय में पांच दिन का सप्ताह होने की वजह से एक दिन पहले उन्हें सेवानिवृत होने के विदाई दी जाएगी। मुख्यालय के नए DIG की तैनाती को लेकर शासन और मुख्यालय में मंथन शुरू हो गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के DIG की नए DIG मुख्यालय पर तैनाती को सबसे मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे है। वर्तमान समय में विभाग में तीन विभागीय DIG तैनात है। शासन को इन्हीं तीन में एक का चयन करना है।

वर्तमान समय में विभाग में DIG मुख्यालय आर एन पाण्डेय के साथ तीन और DIG तैनात है। आर एन पाण्डेय के पास जेल मुख्यालय के साथ कानपुर जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी है। वह 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके अलावा तीन DIG और DIG तैनात है। इनमें से ही नए DIG मुख्यालय का चयन होना है। पी एन पाण्डेय के पास आगरा परिक्षेत्र, रामधनी के पास लखनऊ परिक्षेत्र और शैलेन्द मैत्रेय के पास अयोध्या जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी है। आरएन पांडेय के सेवानिवृत होने  के बाद कारागार मुख्यालय में तैनाती के लिए पी एन पांडेय, रामधनी और शैलेन्द्र मैत्रेय मुख्य रूप से दावेदार माना जा रहा है।

आखिर जेल में हो रही बंदियों की मौत का जिम्मेदार कौन!

सूत्रों का कहना है कि वर्तमान डीजी पुलिस/IG जेल के बात बात पर स्पष्टीकरण, नोटिस, निलंबन की धमकी दिए जाने की वजह से विभाग का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी के साथ कोई भी DIG इनके साथ काम करने को तैयार नहीं है। मुख्यालय के कई अधिकारियों और बाबुओं को नोटिस दिया भी जा चुका है। DIG आरएन पांडेय को आगरा जेल परिक्षेत्र में तैनात रहते हुए DIG कारागार मुख्यालय बनाया गया था। पहली दावेदारी आगरा परिक्षेत्र के DIG पीएन पांडेय की मानी जा रही है। दूसरी दावेदारी अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात शैलेन्द्र मैत्रेय की मानी जा रही है। पूर्व  डीजी जेल के कार्यकाल में DIG मुख्यालय का प्रभार संभाल चुके शैलेन्द्र मैत्रेय को वर्तमान IG जेल पसंद नहीं करते है। इन्हें पिछले दिनों मुख्यालय और जेल प्रशिक्षण संस्थान से हटाकर अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात कर दिया गया था। तीसरी दावेदारी मुख्यालय में बैठकर लखनऊ परिक्षेत्र का प्रभार संभाल रहे रामधनी की है।

मुख्यमंत्री का निर्देश जेल अफसरों के ठेंगे पर! जेलों पर तैनात अधिकारी नहीं उठाते CUG फोन

सूत्रों का कहना है कि लखनऊ परिक्षेत्र के DIG रामधनी की कारागार मुख्यालय का नया DIG मुख्यालय बनाए जाने की प्रबल संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। चर्चा है कि वर्तमान डीजी/IG जेल को वह अधिकारी पसंद है जो बगैर किसी विरोध के जारी आदेशों और निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए। इस नजरिए से लखनऊ परिक्षेत्र के DIG की कारागार मुख्यालय में DIG मुख्यालय की तैनाती को सबसे मजबूत माना जा रहा है। उधर इस संबंध में जब विभाग के आला अफसरों से संपर्क लिया गया तो उन्होंने इसे शासन का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More