झांसी जेल प्रशासन ने विकलांग बंदी को भेजा तन्हाई बैरक

  • जेलर के उत्पीड़न और उगाही से जेल के बंदी त्रस्त
  • आईजी जेल को पत्र भेजकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार

राकेश यादव

लखनऊ। झांसी जेल में घटनाओं के बाद कार्यवाही नहीं होने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। विकलांग बंदी से पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बंदी को तन्हाई बैरेक में निरुद्ध कर दिया है। बंदी के परिजनों ने आईजी जेल को पत्र भेजकर बंदी को तन्हाई बैरक से निकालकर जेल अस्पताल या साधारण बैरेक में वापस किए जाने की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों झांसी जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बंदी राव राजा गुर्जर का ललितपुर जेल पर स्थानांतरण करवा दिया था। 75 फीसद विकलांग बंदी राव राजा को ललितपुर जेल प्रशासन ने लेने से इनकार कर दिया। बंदी को झांसी जेल वापस कर दिया गया था। ललितपुर जेल से वापस आने के बाद झांसी जेल प्रशासन ने बंदी से पैसे की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर बंदी को तन्हाई बैरक में भेज दिया।

बंदी के परिजनो ने आईजी जेल समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि तन्हाई बैरेक में बंदी की तबियत बिगड़ती जा रही है। बंदी की पत्नी की ओर से भेजे गए पत्र में गुहार लगाई है कि बंदी की विकलांगता और बीमारियों को देखते हुए बंदी को  वापस अस्पताल या बैरेक में भेजा जाए। जिससे बंदी का उपचार हो सके। उल्लेखनीय है कि झांसी जेल पर तैनात जेलर के उत्पीड़न और उगाही से बंदी काफी त्रस्त हैं।

बंदी त्रस्त, अफसर मीटिंग में व्यस्त

कारागार विभाग के आला अफसर जेलों की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के बजाए मीटिंग करने में व्यस्त है। विभाग के चाटुकार सलाहकारों की सलाह पर कराए गए दो आदेश जेल अधिकारियों के लिए मुसीबत का सबब बन गए थे। बंदियों को जेल में प्रथम अक्षर से बैरेक आवंटन और ड्यूटी में रोस्टर प्रणाली लागू किया जाना व्यावहारिक नहीं लग रहा है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More