आने वाले दिनों में यूपी खेल और खेल उद्यम का हब बनेगाः डॉ. अग्निहोत्री

  • नई शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स को महत्व, राज्य सूचना आयुक्त ने किया उद्घाटन
  • खेल जगत समृद्ध हुआ तो आने वाली पीढ़ी हो जाएगी मजबूतः डॉ. दिलीप

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है। खेल उद्यमों पर भी नजर है। आने वाले दिनों में यूपी खेल एवं खेल उद्मम का एक बड़ा हब बनेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी समेत सूबे के सभी यूपीएसआईडीसी कार्यक्रमों में खेल उद्यमियों को एडजस्ट किया जा रहा है। अब मेरठ की खेल सामग्री पूरी दुनिया में अपनी हनक दिखाएगी। उक्त बातें  राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने चौक स्टेडियम में चैंपियन ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अवसर पर कहीं। स्टेडियम के कोच राहुल गुप्ता ने राज्य सूचना आयुक्त का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार चौक स्टेडियम मे किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में चार टीमें चौक स्टेडियम से और चार टीमे केडी सिंह बाबू स्टेडियम से बनाकर खेली जा रही है।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल को प्राथमिकता दी गई है। स्पोर्ट्स को साईंस, कॉमर्स, आर्ट आदि की श्रेणी में शामिल किया गया है। गांवों में खेल मैदान, ओपन जिम,स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। मेरठ की मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण उल्लेखनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश खेल उद्यम का हब बनेगा। खेल संस्कृति विकसित हो रही है। फिट इंडिया अभियान, खेलो इंडिया अभियान और सांसद खेल स्पर्धा परस्पर पूरक है। इन सबके माध्यम से खेल जगत को समृद्ध किया जा रहा है।

चैंपियन कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे के ड़ी. सिँह. फैलकन व चौक चैंपियन के बीच 20 /20 ओवर का मैच खेला गया जिसमे के ड़ी सिँह फ़ैलकन ने सभी विकेट खोकर 13 ओवर तीन गेंद मे 57 रन बनाये आयुष्मान ने सर्वाधिक 28 रन बनाये चौक चैंपियन से विवेक दो विकेट चन्दन तीन प्रिया तीन विकेट लिए जवाब मे चौक स्टेडियम की टीम ने छह विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया। जिसमें 19 रन ऋषि व सोयेव 15 रन बनाये। के ड़ी सिँह फल्कन की ओर से अमन दीप दो विकेट और आदित्य ने तीन विकेट प्राप्त किये। इस अवसर पर अन्नू मिश्रा, अरविन्द कुशवाहा व आयोजक राहुल कुमार व आसिफ रजा खान मौजूद रहे।

homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More
Sports

विदाई मैच में एलिसा हीली का तूफानी शतक, यादगार अंदाज में कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली  ने अपने वनडे करियर को शानदार अंदाज में अलविदा कहते हुए क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। भारत के खिलाफ होबार्ट के Bellerive Oval मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और अपने अंतिम ODI मैच को ऐतिहासिक […]

Read More