वानिकी नववर्ष मानने वाला देश का पहला राज्य: अरुण सक्सेना

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित
  • तीन माह तक चलेगा पौध बचाने का अभियान

लखनऊ। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन अरूण कुमार सक्सेना ने मंगलवार को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान में वानिकी नववर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वानिकी का यह कार्यक्रम आयोजित करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है।

उन्होंने वन परिवार को बधाई देते हुए कार्यक्रम के आयोजन करने हेतु सराहना करते हुए कहा कि विगत एक अक्टूबर को पौधशाला प्रबन्ध अग्रिम मृदा कार्य, वन सुरक्षा एवं विभिन्न वानिकी गतिविधियों की एक वर्ष की अवधि की कार्ययोजना, कैलेण्डर वार्षिक कार्य योजना व लक्ष्य निर्धारित करने के परिणाम स्वरूप विभाग की दक्षता में वृद्धि हुई है तथा पौधशाला में उपयुुक्त ऊँचाई के स्वस्थ पौधे तैयार करने में सहायता मिली है। इसका परिणाम है कि इस वर्ष वर्षाकाल में प्रदेश में एक दिन में 36.5 करोड़ से अधिक पौध तथा देश में एक पेड़ माँ के नाम विषयवस्तु पर आधारित माँ को समर्पित व उनकी स्मृति में देश में सर्वाधिक पौधे रोपित किए।

समारोह में अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शसन श्री मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्री सुधीर शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश, श्री संजय श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक वन निगम, उत्तर प्रदेश, श्री सुनील चौधरी, व वन एवं वन्यजीव विभाग के वरिश्ठ अधिकारियों व कार्मियों ने प्रतिभाग किया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More