नए कपड़े और सूट पाकर खिले महिला बंदियों के बच्चों के चेहरे

  • शाहजहांपुर जेल में समाजसेवी ने बंटवाए महिलाओं और बच्चों को कपड़े

लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध गरीब महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को सामाजिक सहयोग से साड़ियां सूट एवं बच्चों के रेडीमेड सूट एवं फ्रॉक भेंट किए गए। शहर के समाजसेवी एवं उद्योगपति नूर आलम के सहयोग से किया गया।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया समाजसेवी ने कारागार में निरुद्ध सभी महिलाओं को एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को उनकी पसंद और आवश्यकता के अनुरूप सूट लेंथ, साड़ियां एवं बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़े पेट किए गए। उल्लेखनीय है कि कारागार में अनेक अनेक महिलाएं एवं पुरुष पारिवारिक स्थिति के अनुसार बहुत गरीब होते हैं और उनके पास जरूर भर के पहनने के कपड़े नहीं होते।

ऐसे बंदियों की मदद के लिए अनेक स्वयंसेवी संगठन सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि आगे आकर उनकी मदद करते हैं। जिससे जेल के अंदर भी ऐसे गरीब बंदियों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है। सभी महिलाएं और बच्चे मनपसंद सूट साड़ियां एवं रेडीमेड कपड़े प्रकार बहुत प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक ने नूर आलम के प्रति आभार प्रकट किया।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More