कवियत्री अर्चना सिंह को मिला हिंदी काव्य रत्न सम्मान

महराजगंज। जिले की प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना सिंह को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल’ द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा की धनी शिक्षिका तथा युवा साहित्यकार अर्चना सिंह को ” यहिंदी काव्य रत्न” के मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। अर्चना सिंह महराजगंज जनपद की कवयित्री हैं जिनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। वह साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु के अनुसार अर्चना सिंह की रचना जीवंत लगती है, बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है कविता में। ऐसे लेखकों से ही असली समाज का निर्माण होता है जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं। ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राजकीय सम्मान करने की आवश्यकता है।

आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को धन्यवाद देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार अर्चना सिंह ने कहा कि शब्द प्रतिभा वर्षों से देश विदेश के कवि तथा लेखकों को विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मान कर प्रोत्साहित करती आई है।

निःसंदेह संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य से हम जैसे हजारों लेखकों को प्रोत्साहन मिला है। संस्था की सचिव चरना कौर ने कहा कि हिंदी आज किसी एक देश की भाषा नहीं बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है। सभी के अपनी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में हजारों साहित्यकारों ने प्रतिभागिता की जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।

homeslider Litreture

अधि, अधिक, अधिपति, आत्मा और अध्यात्म : भाषा की पाठशाला

व्याकरण की दृष्टि से ‘अध्यात्म’ शब्द बना है— अधि + आत्मन् से। इस शब्द को समझने के लिए पहले ‘अधि’ उपसर्ग को समझना आवश्यक है। संस्कृत में ‘अधि’ एक महत्त्वपूर्ण उपसर्ग है। कोशों में इसके अर्थ बताए गए हैं-ऊर्ध्व, ऊपर, पर, अधिक, प्रधान, स्वामी, किसी वस्तु के ऊपर स्थित या उसके संबंध में। विदित है […]

Read More
Litreture National

मजबूत कूटनीति किसी भी सैन्य शक्ति से कम नहीं होती

  शाश्वत तिवारी पश्चिम एशिया के उथल-पुथल भरे भू-राजनीतिक परिदृश्य में जब युद्ध, प्रतिबंध और समुद्री असुरक्षा का वातावरण बन रहा है, तब भारत ने एक बार फिर अपनी परिपक्व कूटनीति और संतुलित विदेश नीति का परिचय दिया है। विश्व के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz में भारत के जहाजों […]

Read More
Litreture

बहुत गहरी और सच्ची कविता

धीरे धीरे मैने जीवन जान लिया। रंग बदलती दुनियां को पहचान लिया।। सत्ता बदली शासन बदली… बदल गए इंसान। जिसको देव समझ बैठा था वे निकले हैवान।। घोर निराशा हुई मगर पहचान लिया। सब कुछ मेरा भ्रम था मैने जान लिया।। साधु वेष धारण कर रावण आया था। जनक नंदिनी ने भी धोखा खाया था।। […]

Read More