जेल सुरक्षाकर्मियों ने मानवता को किया शर्मसार, सुरक्षा में तैनात वार्डर शव छोड़कर भागे

  • आगरा जेल में फुटवियर निर्माता की हुई संदिग्ध मौत का मामला
  • अगले दिन होनी थी बंदी की रिहाई, मामले से मचा हड़कम्प

राकेश यादव

लखनऊ/आगरा। आगरा जिला जेल में फुटवियर निर्माता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में जेल कर्मियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। जेल से उपचार के लिए अस्पताल भेज गए बंदी की मौत होते ही सुरक्षा में तैनात वार्डर बंदी को छोड़कर वहां से भाग निकले। मृतक बंदी की पत्नी का आरोप है कि जेल प्रशासन की सूचना मिलने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो वहां पर कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। पत्नी का आरोप है कि जेल अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से उनके पति की मौत हुई है। मौत के एक दिन बाद ही उन्हें जमानत पर जेल से रिहा होना था। बंदी की मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में है।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के अंबा के मूल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर वर्तमान में राजपुर चुंगी के पास स्थित गुलमोहर एंक्लेव में परिवार के साथ रहते थे। सेना से रिटायर होने के बाद विजय कर्नल तोमर ने शूज का बिजनेस शुरू किया था। आगरा से शूज एक्सपोर्ट करते थे। धोखाधड़ी के आरोपों में 23 जुलाई 2024 को कर्नल विजय तोमर की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। IPC की धारा 409 के तहत गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस मामले में हाई कोर्ट से विजय तोमर को जमानत मिल गई थी और वह बुधवार को रिहा होने वाले थे।

कमाई के लिए स्टेनो की जगह डीआईजी के साथ लगाएं बाबू!

मृतक बंदी विजय तोमर की पत्नी अलका सिंह का कहना है कि मंगलवार की सुबह पति से रोजाना की तरह बात हुई थी। तब उनकी तबियत ठीक थी। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बुधवार को रिहाई होनी थी। जिसकी पूरी कागजी कार्रवाई कर दी थी। मंगलवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सूचना दी गई कि पति की तबियत खराब है। वह एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आ जाएं। वह जब इमरजेंसी पहुंची तो वहां कोई भी जेल का कर्मचारी मौजूद नहीं था।

कब होगा आईजी प्रिजन ऑफिस एसोसिएशन का चुनाव! पिछले सात साल से है लम्बित

चिकित्सकों ने बताया कि जेल से ही मृत आए हैं। इस पर जेल अधिकारियों से बात की तो कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। अलका सिंह ने कहा कि जेल कर्मचा​री और अधिकारियों की लापरवाही से पति की मौत हुई है। उनके साथ गलत हुआ है। इस बारे में उन्होंने जेल कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत की है।

जेल अधीक्षक ने बताया हार्ट अटैक से हुई मौत

फुटवियर निर्माता की मौत के संबंध में जब आगरा जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदी की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जहां तक वार्डरों के भागने की बात सामने आई है उसमे बंदी के परिजन काफी आक्रोश में थे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए वार्डर वहां से निकल गए थे। उन्होंने बंदी के बुधवार को रिहा होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी पत्नी के लगाए गए आरोप निराधार है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More