कमाई के लिए स्टेनो की जगह डीआईजी के साथ लगाएं बाबू!

  • मुख्यालय में स्टेनो होने के बाद बाबुओं को सौंपा गया प्रभार
  • मनमाने रवैए से स्टेनो संवर्ग के कर्मियों में आक्रोश

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश के कारागार मुख्यालय में स्टेनो होने के बावजूद बाबुओं को DIG के स्टेनो का प्रभार सौंप दिया गया है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन विभाग के आला अफसरों ने सच करके दिखा दिया है। विभाग के आला अफसरों के पटल परिवर्तन के दौरान लिए गए इस निर्णय से स्टेनो संवर्ग के कर्मियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मामला विभाग के मुखिया से जुड़ा होने की वजह से इस संवर्ग के कर्मी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। विभाग में ऐसा पहली बार हुआ है जब स्टेनो का काम सहायक एवं कनिष्ठ बाबुओं को सौंपा गया हो।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती 31 जुलाई को कारागार मुख्यालय में महानिरीक्षक कारागार और DIG जेल मुख्यालय के स्टेनो सेवानिवृत हो गए। इनके सेवानिवृत होने के बाद महानिरीक्षक कारागार ने मातहत अधिकारियों को बाबुओं के पटल परिवर्तन का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) ने 15 बाबुओं के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया। इसमें इन्होंने स्टेनो के खाली हुए पदों पर प्रधान सहायक एवम कनिष्ठ सहायक को तैनात कर दिया। इससे स्टेनो संवर्ग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस परिवर्तन से संवर्ग के कर्मियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

कब होगा आईजी प्रिजन ऑफिस एसोसिएशन का चुनाव! पिछले सात साल से है लम्बित

सूत्रों का कहना है कि महानिरीक्षक कारागार के सेवानिवृत स्टेनो के स्थान पर पहले एक प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ बाबू) को तैनात कर दिया। संवर्ग कर्मियों के विरोध के बाद इनके स्थान पर बाबू भोला सिंह को तैनात किया गया। 31 अगस्त को इनके सेवानिवृत होने पर इनके स्थान पर एक अन्य को तैनात किया गया है। वहीं DIG मुख्यालय के स्टेनो के तौर पर कनिष्ठ सहायक बाबू को और लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी के साथ प्रधान सहायक को बतौर स्टेनो तैनात कर दिया गया। ऐसा तब किया गया जब मुख्यालय में तैनात कई स्टेनो खाली बैठे हुए हैं। विवादों से घिरे इन बाबुओं की तैनाती से स्टेनो संवर्ग में खासा आक्रोश है। इसको लेकर अटकलें लगाई जा कमाई की खातिर अफसरों ने स्टेनो के स्थान पर बाबुओं को तैनात कर दिया है।

पर्चियां भेजकर जेलों से अफसर मंगा रहे बांसमती चावल!

पांच छह बाबुओं के भरोसे चल रहा कारागार मुख्यालय

कारागार मुख्यालय का कामकाज पांच छह बाबुओं के भरोसे चल रहा है। इन्हीं बाबुओं को घूम फिरकर कमाऊ पटल पर तैनात किया जाता है। बीती 18 अक्टूबर 2023 को कुछ बाबुओं के पटल परिवर्तन किए गए था। गोपनीय अनुभाग से निर्माण में भेज गए प्रशासनिक अधिकारी को अभी एक साल भी नहीं हो पाया कि उन्हें फिर से गोपनीय भेज दिया गया। इसी प्रकार जेलर और डिप्टी संवर्ग देख रहे बाबू का लंबे समय से पटल परिवर्तन ही नहीं किया है। लीगल का काम देख रहे एक बाबू का प्रमोशन के बाद भी पटल नहीं बदला गया। गोपनीय से हटाए गए एक बाबू को फिर से अतिरिक्त प्रभार देकर वापस कर दिया गया। इसी प्रकार सामान्य अनुभाग एक का काम देख रहे प्रधान सहायक को DIG का स्टेनो बना दिया गया। यह तो बानगी है। ऐसे ही इन बाबुओं को घूम फिरकर कमाऊ पटल ही दिए जाते रहे हैं। कहने को मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में बाबू हैं। दिलचस्प बात यह है कि अधिकारियों का तर्क है इन्हें हटा दिया गया तो काम बाधित हो जायेगा।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More