प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुरुवार को चिनहट के अयोध्या रोड पर सेमरा स्थित प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस मनाया गया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों ने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का आशीर्वाद लिया।

हर साल यह दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन व निर्देशक विद्यालय प्रधानाचार्य सत्या श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, अध्यापिकाएं अम्रिता सहित कई अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम शिव स्तुति नृत्य, गुरु भक्ति सुस्वागतम, कृष्ण अर्जुन नाटक, समूह गान, गिद्दा, आदि ने सभी दर्शकों का दिल जीत कर मंत्र मुक्त कर दिया।

शिक्षक दिवस पर अपनी प्रस्तुति देते नन्हें मुन्ने छात्र

इसके अलावा बच्चों को अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान आने के लिए प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधक सत्या श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि कोई डॉक्टर, इंजीनियर, वकील अपना कार्य ठीक प्रकार से नहीं करता तो उसका प्रभाव सिर्फ कुछ सीमित लोगों पर पड़ता है, परंतु एक शिक्षक अपना काम ठीक से नहीं करता तो सोचो उसका प्रभाव न जाने कितने परिवार समाज व देश की आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में एक शिक्षक की महत्वता को बताया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ व कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद किया।

शिक्षक दिवस पर उपस्थितजन

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More