आया घोड़ी चढ़ने का समय- राहुल गांधी 17 या 22 नवंबर को बंध सकते है विवाह के सूत्र में

नया लुक ब्यूरो, नई दिल्ली

राहुल के ब्रिटिशियन बहु और बाल बच्चेदार होने के, बांग्लादेशी पत्रकार के निरंतर खुलासे के बीच देश के सबसे चर्चित नेता राहुल गांधी की विवाह की तिथि लगभग तय होगई है । संभवतया राहुल अपनी गर्ल फ्रेंड परिणीति शिंदे के साथ इसी साल 17 या 22 नवम्बर को विवाह में बंध जाएंगे । राहुल की मां सोनिया पहले ही इस विवाह को स्वीकृति प्रदान कर चुकी है । परिणीति के पिता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गये है ।

सुशील कुमार शिंदे की पुत्री परिणीति वर्तमान में महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद है वे करीब 20 साल से राजनीति में सक्रिय है। सांसद बनने से पहले वे तीन बार विधायक रह चुकी है। राहुल और परिणीति की मुलाकात करीब नौ साल पहले एक समारोह में हुई थी। तभी से राहुल इनकी खूबसूरती के कायल हो गये। भारत यात्रा के दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी।

राहुल और परिणीतिः भारत यात्रा के दौरान दोनों में बढ़ी नजदीकियां, जल्दी बंध सकते हैं परिणय बंधन में

प्रियंका और सोनिया कई साल से राहुल पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। लेकिन यह कह कर वे हमेशा टाल जाते थे कि उचित लड़की मिलने पर वे विवाह कर लेंगे। पता चला है कि राहुल ने अपनी बहन के जरिये सोनिया तक यह बात पहुंचाई कि वह परिणीति से विवाह करने के ख्वाहिशमंद है। सोनिया ने तत्काल सुशील कुमार से बातचीत की। उनका जवाब था कि सोचने का कुछ समय दिया जाए। परिणीति से विस्तार से बात करने के बाद 9 अगस्त को सुशील कुमार ने विवाह के लिए हामी भर दी । इसके बाद से विवाह की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है । हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार संपादित होंगे । विवाह की सभी आवश्यक तैयारियां बहिन प्रियंका और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की देखरेख में होगी ।

विवाह के बारे जानने के लिए परिणीति और उनके पिता सुशील कुमार शिंदे से बातचीत करने का प्रयास किया गया । लेकिन सम्पर्क नही हो पाया । उनके निकटवर्ती सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिणीति और उनका परिवार राहुल को लेकर काफी उत्साहित है । जानकारी के अनुसार विवाह समारोह दिन में सम्पन्न होगा । यह माना जा रहा है कि मुख्य विवाह समारोह दिल्ली में ही सम्पन्न होगा । कहाँ होगा, यह अभी तय नही हुआ है।

यह भी ज्ञात हुआ है कि विवाह में आमंत्रित मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के अलावा मेहमानों की सूची में फिलहाल राजस्थान से सचिन पायलट और दिव्या मदेरणा का नाम शामिल किया गया है। धीरज गुर्जर का नाम कट गया है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव को भी इंतजाम की जिम्मेदारी मिल सकती है । सूत्रों ने बताया कि विवाह समारोह में सीमित लोगो को ही आमन्त्रित किया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह आदि को बुलाया जाएगा अथवा नही, अभी यह तय नही हो पाया है । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बुलाया जाना लगभग तय है । इंडिया गठबंधन के नेताओ के अलावा गुलाम नबी आजाद को भी बुलाए जाने की खबर है।

homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More
National

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 जिंदगियों का अंत , मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे […]

Read More
homeslider National

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’ नया लुक डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। […]

Read More