भारत का एनडीसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्रीलंका, रक्षा अधिकारियों से मुलाकात

कोलंबो। भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) का एक प्रतिनिधिमंडल 64वें रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे के तहत श्रीलंका पहुंचा है। एनडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समूह ने श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और आगे लेकर जाने पर जोर दिया।
अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा के साथ बैठक की, जिसमें आपसी हित और सहयोग के मामलों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान शांति बनाए रखने में भारतीय शांति सेना (IPKF) के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंकाई रक्षा अधिकारियों के साथ कई बैठक की, जिस दौरान भारतीय और श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के बीच चल रहे सहयोग को रेखांकित किया गया।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे पर आए नेशनल डिफेंस कॉलेज के 64वें कोर्स के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। NDC अधिकारियों ने श्रीलंका के रक्षा सचिव, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, श्रीलंका की नौसेना और वायु सेना के कमांडरों से मुलाकात की। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बातचीत की।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका में रहने वाले एनडीसी इंडिया के पूर्व छात्रों के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक मामलों पर अंतर्दृष्टि साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल त्रिंकोमाली और गैले का भी दौरा करेगा। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत श्रीलंका की विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक मदद के अलावा रक्षा सहयोग में भी अग्रसर रहता है। यह यात्रा दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More
homeslider International

तेहरान पर फिर हमला, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनाव

तेहरान।  ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनावमध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों […]

Read More
homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More