राज्यपाल के हाथों पीएचडी उपाधि से सम्मानित हुई डाॅ. तृप्ति

 बेसिक शिक्षा विभाग के शुभचिंतकों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल, बधाईयों का तांता

महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय महराजगंज के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान अरविंद मणि त्रिपाठी की पुत्री डॉ. तृप्ति त्रिपाठी को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएचडी की उपाधि दिया है। समारोह में मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व निदेशक एस नांबी नारायण व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दीक्षांत समारोह में डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी को पीएचडी की उपाधि मिली है। गौरतलब हो कि डाक्टर तृप्ति की माता श्रीमती अनिता त्रिपाठी गृहणी हैं। तृप्ति की शादी अमित कुमार पांडेय निवासी अयोध्या बरगदवा के साथ हुई है। वह अमेरिकन कंपनी डेलायट में साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। तृप्ति को पीएचडी की उपाधि मिलने पर इनके सास, ससुर विजय कुमार पाण्डेय, देवर सुमित पाण्डेय सहित परिवार के समस्त सदस्यों और रिश्तेदारों में काफ़ी प्रसन्नता व्याप्त है।

डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी वर्तमान में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। तृप्ति को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार अहमद तथा कार्यालय के दिनेश मिश्र, केके सिंह, वीरेंद्र सिंह, अविनाश गौरव, मंजय के अलावा शिक्षक कवि दयानन्द त्रिपाठी, डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी, चन्द्रभान प्रसाद, सदर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अध्यक्ष धनप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री अखिलेश पाठक, मंत्री हरिश्चंद्र चौधरी आदि ने बधाई दिया है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More