युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नादानी और तैश में उठाए कदम किस तरह जिंदगी को तबाह कर देते हैं। इसकी गवाह बनी गोमतीनगर विस्तार में रविवार को हुई एक वारदात। यहां चंपारण बिहार निवासी 30 वर्षीय सतीश ने खरगापुर में रहने वाली दूसरी पत्नी शालू के घर की दहलीज पर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

चंपारण बिहार निवासी 30 वर्षीय सतीश ने रविवार को खरगापुर में खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सतीश दो शादी किया था। पहली पत्नी बिहार में रहती है, जिससे विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी से विवाद होने के चलते गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में रहने वाली शालू से दूसरी शादी की इससे भी किसी बात पर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को सतीश ने दूसरी पत्नी के पास फोन किया। फोन रिसीव न होने पर बौखलाया सतीश खरगापुर स्थित दूसरी पत्नी शालू के घर की दहलीज पर पहुंचा और खुद को गोली मार ली। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

 

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More