जेब काटने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार दो फरार

जेवर, नकदी व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद

चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घूम-घूम कर अपनी मीठी बातों में लोगों को फंसाकर उनकी जेब काटकर रकम उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट और डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम ने रविवार को एक जेबकतरे को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर निवासी ठगी का शिकार हुए राजकुमार ने इस मामले की शिकायत 10 अगस्त 2024 को चिनहट कोतवाली में की थी।
इस पर इंस्पेक्टर चिनहट ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की गई और एक आरोपी पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बीते 10 अगस्त 2024 गोला गोरखपुर निवासी बुजुर्ग राजकुमार चिनहट आ रहे थे कि जैसे ही वह मटियारी चौराहे के पास पहुंचे कि एक युवक उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि जबतक वह कुछ समझ पाते कि बेखौफ बदमाशों ने उनकी जेब काटकर जेवर व नकदी ले उड़े। ठगी का शिकार हुए राजकुमार इसकी सूचना चिनहट पुलिस को दी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि जेबकतरों की गर्दन दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस घटना का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर चिनहट और क्राइम टीम ने राठ हमीरपुर निवासी वीर पाल उर्फ धीरू को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपियों राहुल व रितेश फरार हैं जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो घूम-घूम कर घटना को अंजाम देकर भाग निकलते हैं।

Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More