मदरसा फैजान- ए- मदार में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मदरसे के बच्चों ने भी गाया राष्ट्र गान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट कस्बा स्थित मदरसा फैजान-ए-मदार में स्वतंत्रता दिवस के मौके धूमधाम से  झंडा फहराया गया। यही नहीं मदरसे बच्चे और बच्चियों  ने राष्ट्रगान भी गाया। इस मौके पर बच्चों को देश को आजाद कराने वाले महावीरों के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन के बाद मदरसे के अध्यक्ष ने बच्चों मिठाई वितरण किया। स्वतंत्रता  दिवस के मौके पर गुरुवार को मदरसा फैजान ए मदार में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े ही धूमधाम से झंडा  फहराया गया। मदरसे की हर दीवार पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आया।

चिनहट कस्बा स्थित मदरसा फैजान-ए-मदार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार ए. अहमद सौदागर

वहीं मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया और देश को प्यार और भाईचारे का संदेश दिया। मदरसा फैजान- ए- मदार के प्रबंधक मोहम्मद शफीक और कोषाध्यक्ष सोफियान  ने बच्चों के साथ तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। मोहम्मद शफीक  ने कहा कि आज हमने इस देश की आजादी में जिन लोगों का अहम योगदान था, उनके बारे में मदरसे के छात्रों को बताया. हमारे देश के लोगों ने इस देश को आजाद कराने में कितनी बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी है। उसके बारे में उन्होंने बच्चों को विधिवत बताया।

सुबह नौ बजे मदरसा फैजान ए मदार  में झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए।  मदरसा के प्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष सोफियान ने कहा कि वे आज के दिन देश की जनता से यही अपील करना चाहते हैं कि देश में हिंदू, मुस्लिम सिख और ईसाई सबका आपस में भाईचारा बना रहे। इसी में देश की भलाई है और हम सब की भी भलाई है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More