पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने फहराया तिरंगा

  • DCP पूर्वी शशांक सिंह ने भी अपने कार्यालय प्रांगण में फहराया झंडा, मजबूती से ड्यूटी के निर्देश
  • DGP ने कहा- यूपी पुलिस के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा देने का वायदा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस गौरवान्वित क्षण पर पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि ”भारत के प्रति आस्था रखने वाले हर एक शख्स को आज के दिन की शुभकामनाएं। यूपी के पुलिस जवानों और उनके परिवार जनों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि डायल 112 ने जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। महिला सुरक्षा के लिए शासन ने कई तरह के अनेक अभियान चलाए। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को सुरक्षा मिली। एनसीआरबी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की भर्ती की जा रही है। महिला पिंक बूथ और महिला थाने से आज महिलाओं की बात तुरंत सुनी जाती है।

पुलिस बल के लिए अपना सर्वस्य झोंकने को तैयार रहते हैं वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार, कावड़ियों पर फूल बरसाते हुए प्रशांत (फाइल फोटो) 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश पुलिस के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा देने का काम किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के तमाम पुलिस कर्मियों को आज सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भ्रष्टाचार और भय मुक्त उत्तर प्रदेश बनने में उत्तर प्रदेश सफल रहा है। आज अपराधियों के कमर तोड़ने का काम उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है। आज माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। न्याय प्रक्रिया में बदलाव कर आज अपराधियों को समय पर उनको सजा दी जा रही है। यूपी 112 मे सुधार से आज जनसंवाद को भी बढ़ाया है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने अपने कार्यालय प्रांगण में फहराया झंडा

लखनऊ। आज देश व प्रदेश 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने अपने कार्यालय प्रांगण में झंडा फहराया। इस मौके पर डीसीपी पूर्वी ने झंडा फहराने के बाद मातहतों को और मजबूती से ड्यूटी देने के लिए कहा। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद डीसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी और उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान डीसीपी पूर्वी ने सभी मातहतों को मिठाई वितरण किया।

कर्मचारियों की हौंसला-अफजाई के लिए खुद बांटी मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्बोधित करते डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More