अलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान शुरू

ए अहमद सौदागर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आंशका को देखते हुए देश व प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने यूपी के सभी जिलों को भेजे गए अलर्ट में इस दौरान गाड़ियों की संघन छानबीन के साथ-साथ सुरक्षा बलों को सतर्क रखने का निर्देश दिया है। वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस के आलाधिकारी लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल, धर्मशाला के अलावा प्रमुख बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते कुछ सालों पहले हुए आतंकी हमले को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मातहतों को हिदायत दी है। वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस बल लगातार पैदल गश्त कर जायजा ले रहे हैं।

,,, सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला संघन चेकिंग अभियान,,,

  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजधानी में संघन चेकिंग अभियान चलाई गई।
  • इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
    विधान भवन और उसके आसपास आगामी पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं ट्रैफिक समेत अन्य कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।
  • डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान में जुटी हुई है।
  • पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More