व्यापारियों ने दुकानों पर ग्राहकों को बांटा मुफ्त तिरंगा झंडा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक हर खरीदार को तिंरगा झंडा मुफ्त दिया जायगा। व्यापारियों ने राजधानी के कपड़ा व्यापारियों से प्रत्येक ग्राहक को मुफ्त तिरंगा झंडा देने को अपील की है।

उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज ने बताया कि लखनऊ के व्यापारियों से अपील की है कि 15 अगस्त तक कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर अपने हर ग्राहक को तिंरगा झंडा जरूर दें। जिससे 15 अगस्त तक लखनऊ के घर घर हर घर में तिंरगा झंडा फहराया जा सके। इस कड़ी में आज गणेशगंज और अमीनाबाद के व्यापारियों ने खरीदारी करने वाले ग्राहकों को तिरंगा झंडा मुफ्त बांटा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से तिरंगा झंडा मुफ्त बांटने की अपील भी की है।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More