अल्पसंख्यक विभाग में कार्यरत बाबू से दिनदहाड़े असलहे के दम पर लूट

चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में देवा रोड पर स्थित शिवपुरी के पास आटो पर बैठे अल्पसंख्यक विभाग में कार्यरत बाबू शोहित सिंह की कनपटी पर असलहा सटाकर नकदी और सोने की अंगुठी लूट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह एक बार फिर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

चिनहट क्षेत्र स्थित भेलू नौबस्ता कला गांव निवासी शोहित सिंह फिरोजाबाद जिले में अल्पसंख्यक विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह घर जाने के लिए आटो में सवार होकर जा रहा रहे थे कि देवा रोड स्थित शिवपुरी के पास आटो चालक राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज के रास्ते पर आटो मोड़ दिया।
श्री सिंह का कहना है कि जबतक वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले आटो में पहले से बैठे एक शख्स ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया और धक्का देते हुए पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस की दी गई तहरीर में बताया कि बदमाशों ने पांच हजार रुपए की नकदी, सोने की अंगुठी, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले।
बताया जा रहा है कि पीड़ित की सूचना पर पहले तो चिनहट पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की, लेकिन जैसे ही पुलिस अफसरों के पास खबर पहुंची तो इंस्पेक्टर चिनहट आनन-फानन में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके।

इंस्पेक्टर चिनहट को डीसीपी पूर्वी का अल्टिमेटम जल्द लुटेरों को पकड़ो

चिनहट क्षेत्र में अल्पसंख्यक विभाग के बाबू शोहित सिंह से दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह चिनहट पुलिस की कार्यशैली पर खासा नाराज हैं।
थाना दिवस पर शनिवार को चिनहट कोतवाली पहुंचे डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने लुटेरों को पकड़ने के लिए सख्त अल्टिमेटम दिया है कि जल्द लुटेरे पकड़े नहीं गए तो खैर नहीं।
जानकारों की मानें तो डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का तेवर देख इंस्पेक्टर चिनहट सहित अन्य पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में लुटेरों की तलाश में जुट गए हैं।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More