अलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान शुरू

ए अहमद सौदागर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आंशका को देखते हुए देश व प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने यूपी के सभी जिलों को भेजे गए अलर्ट में इस दौरान गाड़ियों की संघन छानबीन के साथ-साथ सुरक्षा बलों को सतर्क रखने का निर्देश दिया है।
वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस के आलाधिकारी लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मॉल, धर्मशाला के अलावा प्रमुख बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बीते कुछ सालों पहले हुए आतंकी हमले को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मातहतों को हिदायत दी है।
वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस बल लगातार पैदल गश्त कर जायजा ले रहे हैं।

,,, सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला संघन चेकिंग अभियान,,,

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजधानी में संघन चेकिंग अभियान चलाई गई।
इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
विधान भवन और उसके आसपास आगामी पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं ट्रैफिक समेत अन्य कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।
डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान में जुटी हुई है।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More