आज नाग पंचमी पर राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे नाग देवता

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में नाग पंचमी पर्व का बहुत महत्व है. इस दिन नागों के देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। सावन मास में इस पर्व का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह मास भगवान शिव और अतिप्रिय है साथ ही नाग देवता भगवान शिव के खास आभूषणों में से एक हैं। इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज यह पर्व 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन ज्योतिष शास्त्र में राशियों के अनुसार कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनके उच्चारण से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

आइए जानते हैं-

नाग पंचमी पर इस तरह राशि के अनुसार जपें नाग देवता का मंत्र

(1)–मेष राशि:– ॐ गिरी नम:

(2)—वृषभ राशि:— ॐ भूधर नम:

(3)—मिथुन राशि:— ॐ व्याल नम:

(4)—कर्क राशि:— ॐ काकोदर नम:

(5)—सिंह राशि—: ॐ सारंग नम:

(6)—कन्या राशि—: ॐ भुजंग नम:

(7)–तुला राशि:– ॐ महिधर नम:

(8)—धनु राशि—: ॐ अहि नम:

(9)—मकर राशि–: ॐ अचल नम:

(10)–कुंभ राशि:– ॐ नगपति नम:

(11)—मीन राशि–: ॐ शैल नम:

(12)–वृश्चिक राशि–: ॐ विषधर नम:

बस ये करें…

सुबह उठकर स्नान-ध्यान और साफ वस्त्र पहनें।

फिर पूजा-घर में दीप जलाएं।

फिर शिव मंदिर में जाकर जल अर्पित करें और नाग देवता का अभिषेक करें।

नाग पंचमी के दिन उन्हें दूध का भोग लगाएं और भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।

नाग देवता की आरती करें और नाग पंचमी कथा का पाठ करें।

 

homeslider Religion

व्रत-उपवास: धार्मिक आस्था से लेकर वैज्ञानिक प्रमाण तक, सेहत और आत्मबल का आधार

राजेन्द्र गुप्ता भारतीय संस्कृति में व्रत और उपवास का विशेष महत्व रहा है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम भी है। व्रत को सदियों से अनुशासन, भक्ति और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक माना गया है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों से लेकर सामान्य गृहस्थ तक, सभी […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More
homeslider Religion

आज है श्रीसीता अष्टमी व जानकी जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में माता सीता को त्याग, प्रेम, धैर्य और मर्यादा की सजीव प्रतिमूर्ति माना जाता है। भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी और मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री माता सीता के जन्मोत्सव को जानकी जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भक्त माता जानकी […]

Read More