गौतमपल्ली में महिला ने खुद को किया आग के हवाले, हड़कंप 

  • पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाने की बात आई सामने 
  • घायल महिला सिविल अस्पताल में भर्ती,

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पार्टी कार्यालय के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यह माजरा देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश ने बताया कि, सुबह उन्नाव पुरवा निवासी महिला बच्चों के साथ सपा कार्यालय के करीब जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके साथ बच्चा भी था। अचानक से महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली।

मां की मौत के बाद अकेले रह गया मासूम

इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी हजरतगंज अरविद वर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

महिला का नाम अंजली बताया जा रहा है। अंजली उन्नाव के ग्राम छत्ताखेड़ा थाना पुरवा की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पति और पारिवारिक जनों पर प्रताड़ित करने, पीटने का आरोप लगा है।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने कहा- गौतम पल्ली क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया, आगे की जांच की जा रही है, महिला 60 प्रतिशत जल चुकी है, महिला के खिलाफ पुरवा थाने में मुकदमा दर्ज है, मामले की जांच की जा रही है।

Central UP homeslider

शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण…

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पति सतपाल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर पांच साल तक शारीरिक-मानसिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब […]

Read More
Central UP

ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची […]

Read More
Central UP

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान अदालत के आदेश पर यूपी के DGP  ने जारी किया फरमान ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव […]

Read More