भारत से नेपाल तस्करी कर बड़े पैमाने पर ले जाई जा रही देवी-देवताओं की मूर्ति बरामद,एक गिरफ्तार

एसएसबी को मिली कामयाबी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  इंडो-नेपाल सीमा ठूठीबारी में तैनात एसएसबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्षेत्र के राजाबारी गांव के नो मेंस लैंड के समीप पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी की टीम ने एक बाइक सवार के कब्जे से शिव परिवार, लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण की तमाम छोटी-छोटी मूर्तियां बरामद की हैं। ये मूर्तियां पीली धातु की बनी हैं और इनका वजन 62.50 किलोग्राम बताया जा रहा है। एसएसबी टीम ने इन मूर्तियों व बाइक सहित पकड़े गए युवक को ठूठीबारी कस्टम के हवाले कर दिया है।

एसएसबी की टीम ने सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान महराजगंज नंबर प्लेट वाली एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार एक युवक को नेपाल की दिशा में जाते हुए देखा। जवानों ने उसे रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से शिव परिवार, लड्डू गोपाल, और राधा-कृष्ण की पीली धातु की छोटी मूर्तियां मिलीं। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मिठौरा- महराजगंज निवासी अजय पटेल के रूप में हुई।

नेपाल के शहरों में महंगे दामों में बेचने की थी योजना

योजना थी कि आगामी त्योहारों के दौरान इन मूर्तियों की भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल के विभिन्न शहरों में अवैध तस्करी करके उच्च कीमतों पर बिक्री की जाए। एसएसबी बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर शिव पूजन ने खुलासा किया कि राजाबारी गांव के नो मेंस लैंड के पास से पीली धातु की मूर्तियों के साथ एक युवक पकड़ा गया है, जो उन्हें नेपाल ले जा रहा था। आगे की कार्रवाई के लिए मूर्तियों और बाइक के साथ आरोपी को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More