भारत-चीन ने की LAC पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत_चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 30वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान भारत और चीन ने लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान खोजने के उद्देश्य से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांग लाल दास ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय विभाग के महानिदेशक हांग लियांग ने किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार अस्ताना और वियनतियाने में हाल ही में हुई बैठकों में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच चर्चा के अलावा, दोनों पक्षों ने लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान खोजने के उद्देश्य से एलएसी पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। शांति और सौहार्द की बहाली तथा एलएसी के प्रति सम्मान द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए एक आवश्यक आधार है।

बैठक में दोनों पक्ष दोनों सरकारों के बीच प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और समझ के अनुसार सीमा क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति और सौहार्द को संयुक्त रूप से बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए। चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भी मुलाकात की। मंत्रालय के मुताबिक बैठक में गहन, रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने स्थापित राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से गति बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More
homeslider International

तेहरान पर फिर हमला, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनाव

तेहरान।  ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनावमध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों […]

Read More
homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More