मां का आंचल संस्था ने रायबरेली जेल में कराया पौधरोपण

  • जेल की महिला बंदियों के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
  • जेल में खूब बिके महिलाओं और पुरुषों के हस्तनिर्मित उत्पाद

लखनऊ।  मां का आंचल जनता सेवा समिति की ओर से रायबरेली जिला कारागार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों के साथ जेल में महिला बंदियों को साबुन और उनके आश्रित बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ टॉफी बिस्कुट समेत अन्य खानपान की वस्तुएं वितरित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सदफ जफर शामिल हुईं।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। आज लगाए हुए पेड़ आने वाली पीढ़ी के लिए लाभकारी होंगे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान किसी व्यक्ति विशेष का अभियान नहीं है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति का है। अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। दो दिन बाद सेवानिवृत होने वाली अधीक्षक के संबोधन को सुनकर कुछ महिलाएं भावुक तो कुछ की आंखों में आंसू तक आ गए। पौधरोपण से पूर्व जेल के सभागार में महिला बंदियों की एक एक नहाने और कपड़े धोने का साबुन वितरित किया गया।

इसके बाद महिला के आश्रित बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलर, पेंसिल बॉक्स, आर्ट कॉपी, बिस्कुट, टॉफी और चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के साथ उनकी मां भी काफी खुश नजर आईं। कार्यक्रम में समाजसेवी सदफ जफर ने कहा ऐसे आयोजनों से बंदियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी होता है। उन्होंने जेल के महिला और पुरुष बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीददारी के लिए महिलाएं भी मौजूद रही। महिलाओं ने महिला बंदियों के निर्मित अचार की भी तारीफ की।

घूस मांगने पर कारागार विभाग का एक बाबू निलंबित

कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के संयोजक अधिवक्ता फैसल हुसैन ने बताया कि संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा, जेलर हिमांशु रौतेला, डिप्टी जेलर कंचन समेत अन्य अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More