ये पुलिस है जनाब! किसी की भी पिटाई कर सकती है… बेवजह पिट जाएं तो समझें लखनऊ आ गया

  • दबंगई: जो चाहे कर सकता है एक पुलिसकर्मी
  • कमता चौराहा पर फिर एक चालक पर बरसी सिपाही की लाठी
  • कुसूर इतना वाहन खड़ी कर जा रहा था चालक पानी लेने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अभी एक पिटाई की आग पूरी तरह से बुझी भी नहीं थी कि पुलिसकर्मियों ने अपनी कारगुज़ारियों से सभी को चौंका डाला। मित्र पुलिस की बात करने वाले डीजीपी प्रशांत कुमार और लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर भी इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसने में पूरी तरह से असफल नज़र आ रहे हैं। हालाँकि वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने टीएसआई राजेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

एक ओर जहां पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर चार्ज संभालते ही मातहतों को हिदायत दी कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी तरह की मनमानी की तो खैर नहीं होगी। शायद पुलिस कमिश्नर का फरमान मातहतों को भाया नहीं और मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन आम जनता से इनकी भिड़ंत जारी है। कई केस चर्चित हो जाते हैं, लेकिन अधिकतर में पुलिस बदज़ुबानी कर साफ़-साफ बच जाती है।

ग़ौरतलब है कि कमता पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने बीते दिनों एक बस चालक की बेरहमी से पिटाई की थी। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि कमता चौराहे के पास की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालाँकि कमता पुलिस चौकी मामले में पाँच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी, उन्हें लाइन हाज़िर कर दिया गया था। सवाल उठता है कि कार्रवाई होने के बाद भी पुलिसकर्मियों में अनुशासन क्यों नहीं पैदा हो रहा है।

हाल में वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो उसमें साफ़ दिख रहा है कि एक टैक्सी चालक सड़क किनारे वाहन खड़ी कर पानी लेने जा रहा है। तभी चौराहे पर तैनात एक मित्र पुलिस की नजर पड़ी फिर क्या महोदय आग-बबूला हो गए और चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। यह है लखनऊ की मित्र पुलिस जो पुलिस कमिश्नर के फरमान को दरकिनार कर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है। बात राजधानी तक सीमित नहीं है। कुछ दिनों पहले मेरठ में हनुमान चालीसा न सुना पाने वाले साधुओं की थाने में पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। कहा जाता है कि कुछ अराजक तत्वों ने थाने में उनकी पिटाई की थी।

हालांकि वायरल वीडियो में चालक की बदजुबानी भी साफ-साफ सुनाई पड़ रही है। आशंका है कि किसी वजह से उसने टीएसआई के गुस्से को भड़काया हो और इस तरह के कृत्य को मजबूर किया हो। बीच सड़क पर वाहन खड़ी करने से मना करने और जाम लगने की आशंका से भी टीएसआई को गुस्सा आया होगा। फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने वीडियो का संज्ञान लिया और टीएसआई राजेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More