बिजली विभाग की लापरवाही के शिकार हो रहे विभाग के लाइनमैन

देवांशू जायसवाल

नौतनवां,महराजगंज। जिला महाराजगंज के नौतनवां तहसील के अंतर्गत नौतनवा नगर पालिका वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर में एक बहुत ही हृदय विदारक घटना घटी जिसमें एक लाइट मैन की जान चली गई।
बताते चलें की घटना स्थल पर लाइनमैन एक घर के ऊपर हाई टेंशन तार को सही करने के लिए पोल पर चढ़ाथा। किसी कारणवश पोल में लाइट आने से लाइनमैन को झटका लगा और वह वहीं बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे मोहल्ले के कुछ लोगों की सहायता से नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लाइनमैन का नाम दिनेश मौर्य था जो की परसा मलिक थाने के पास का रहने वाला था। अगले ही माह उसकी एक बेटी की शादी भी थी। इतनी बड़ी घटना के कारण उसके घर में मातम पसरा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह बड़ा सवाल है।
बताते चलें की घटना स्थल पर 11000 वोल्ट हाई टेंशन तार एक कॉलोनी से होकर गुजरती है जिसके जद में कई घर आते हैं। हाईटेंशन का तार कई घरों के ऊपर से गुजरता है ।वार्ड वासी अपने सुविधा अनुसार तार में प्लास्टिक की पाइप लगाकर अपना बचाव कर रहे हैं। यह बिजली विभाग को नहीं दिखता एवं कई घरों के ऊपर यह हाई टेंशन तार जानलेवा बनी हुई है इसका संज्ञान बिजली विभाग कभी नहीं लेता। ऐसी स्थिति में नौतनवा एवं सोनौली के कई जगह पर करंट से हादसा का खतरा बना हुआ है।

क्या कहती है जनता?
मोहल्ले में ही रहने वाले हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है की यह घटना तो स्वाभाविक ही था क्योंकि बगल के कॉलोनी डेवलपर अधिकारियों को पैसा देकर कुछ तार तो सीधा करा दिया परंतु जिस घर से पैसा नहीं मिला उस घर पर तार छोड़ दिया गया ।
एक और प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि उनका घर उसी मोहल्ले में पड़ता है एवं हाई टेंशन तार उनकी छत से होकर गुजरता है जिसमें वह प्लास्टिक का पाइप डालकर अपना बचाव कर रहे हैं बारिश के मौसम में कभी-कभी तो पोल में अर्थिंग भी उतरता है जिसकी सूचना वह बिजली विभाग को देते हैं एवं बिजली विभाग अपने स्तर पर ढूल मूल कार्रवाई करके अपना कोटा पूरा कर लेती है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More