…तो जेल में ठूस दी जाएगी पाखंडियों की फौज, बड़े एक्शन की दरकार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हाथरस के सिकंद्राराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ में हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित आधा दर्जन आरोपी को पकड़कर पुलिस ने पाखंडियों के चेहरे से नकाब उतार दिया है। आधा दर्जन आरोपी सलाखों के पीछे तो पहुंच गए हैं, इस मामले का असली पाखंडी बाबा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बाबा किस बड़ी मछली की गोद में बैठकर यह गोरखधंधा चला रहा था इसके लिए बड़ी घेरेबंदी चल रही है।

जानकारों की मानें तो इस पूरे मामले में कई सफेदपोशों का सामने आ रहा जो किसी न किसी मोड़ पर पाखंडी बाबा के हिस्से में साझेदार रहे हैं इनकी गर्दन भी जरूर नपेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सत्संग में भगदड़ के दौरान महिलाओं सहित 121 लोगों की हुई मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस कई नामचीन हस्तियों के चेहरे उजागर कर सकती है।

सूत्रों का कहना है कि जिस ढंग से पाखंडी बाबा ने करोड़ों की संपत्ति बनाकर एशो-आराम कर रहा था इस बारे पुलिस ने सुबूत जुटा ली है और बहुत जल्द ही कई पाखंडियों के तथा सफेदपोशों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस कथित साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के मुख्य आरोपी सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित आधा दर्जन लोगों को जेल भेजा अब इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है, जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं।

पुलिस की जांच में बेनकाब हुआ पाखंडी बाबा का काला चिट्ठा

सालों से हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में सत्संग कर रहे पाखंडी बाबा विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का चिठ्ठा बड़ी पहुंच वाले रसूखदारों के चलते दबा रहा, लेकिन कहावत नहीं बल्कि सच है कि पाप का घड़ा एक दिन जरूर फूटता है। यही हुआ दो जुलाई को बाबा सत्संग कर रहा था और इस सत्संग में लाखों की भीड़ जमा कर रखा था कि अचानक भगदड़ मच गई और कईयों भक्तों की जान चली गई।

यहीं से पाखंडी बाबा का काला चिट्ठा खुलना शुरू हुआ कि बाबा किसी से पैसा नहीं लेता था तो करोड़ों की संपत्ति कहां से बनाया फिलहाल यह सवाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

सिंगापुर-जापान का सफल दौरा कर लौटे CM योगी

सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में रोड शो के माध्यम से उद्यमियों को दिया प्रदेश में निवेश का आमंत्रण  योगी की इस यात्रा से प्रदेश सरकार को ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू तथा ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 5 लाख से अधिक युवाओं के लिए […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP

LDA की सील बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण!

LDA सेक्टर एच में बीते दिनों हुई थी सीलिंग कार्यवाही नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत LDA सेक्टर आई और एच में निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्लेक्स में LDA की सीलिंग कार्यवाही सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई है। कागजों में सील की गई इन रो हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में […]

Read More