आखिर कब जागेगी कमिश्नरेट पुलिस! एसिड अटैक फिर शुरू, इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

  • चौक में हुई घटना ने किया पुराने जख्मों को ताजा, पुलिस को मिलती रही है खुली चुनौती
  • तत्कालीन एसएसपी प्रवीण कुमार ने खुलेआम तेजाब बिक्री रोकने के दिए थे निर्देश
  • आखिर क्यों फाइलों में दफन हो जाती हैं इस तरह की कार्रवाई, मनबढ़ों पर नहीं लग पाती लगाम

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में इससे पहले भी कई मनबढ़ कईयों के ऊपर एसिड अटैक कर पुलिस को खुली चुनौती दे चुके हैं।
वर्ष 2014 में आशियाना में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा को अगवाकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर ज़ख़्मी कर दिया था। इस घटना के बाद तत्कालीन एसएसपी प्रवीण कुमार ने खुलेआम तेजाब बिक्री रोकने के निर्देश दिए, उनके तबादले के बाद आदेश निर्देश पुलिस की फाइलों में दफन हो कर रह गया।

राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार को अपने मौसेरे भाई के साथ जा रही छात्रा थी कि चौक स्टेडियम के पास लवकुश नाम का मनबढ़ तेजाब फेंक दिया।
पुलिस भले ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहवाही बटोरी, लेकिन कड़वा सच यही है कि सरेराह आरोपी घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाली।

इससे पहले हुई घटनाओं को लेकर राजधानी लखनऊ पुलिस तेजाब बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान छेड़ा, दो-चार कदम चलने के बाद पूरी कवायद फाइलों में दफन हो कर रह गई। पुलिस भले ही तेजाब कांड जैसी वारदात को हल्के में ले, लेकिन ये घटनाएं बेहद गंभीर हैं क्योंकि इस घटना से घायल ही नहीं लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी से खुला खिलवाड़ है।

बिना अनुमति तेजाब बेचने वालों पर होगी कार्रवाई: कमिश्नर

अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर ने कहा, होगी कार्रवाई

चौक तेजाब कांड के बाद पुलिस ने खुलेआम तेजाब बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाएगी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि जो भी दुकानदार बिना अनुमति या फिर खुलेआम तेजाब बिक्री किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने राजधानी लखनऊ के सभी थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्टेशन अफसर अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से पड़ताल कर बताएं और गलत तरीके से तेजाब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ बैठक कर खुलेआम तेजाब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More