मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी, SCO में भाग लेने के लिए अस्ताना पहुंचे जयशंकर

रिपोर्ट- शाश्वत तिवारी

अस्ताना। चार जुलाई को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अस्ताना पहुंचे हैं। एससीओ परिषद के प्रमुखों की 24वीं बैठक कजाकिस्तान की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित होगी।

जयशंकर ने अस्ताना पहुंचने पर कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मूरत नूर्टलेउ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विस्तारित रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न प्रारूपों में मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने बुधवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय साझेदारी तथा समसामयिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इसके बाद जयशंकर ने अस्ताना के पुश्किन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्मेलन में समूह के नेता संगठन की पिछले दो दशक की गतिविधियों की समीक्षा और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

शिखर सम्मेलन में नेताओं से पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। बैठक में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत की प्राथमिकता सिक्‍योर एससीओ की है। सिक्‍योर का अर्थ है- सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, संपर्क, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण। भारत ने पहली बार एससीओ परिषद की अध्यक्षता करते हुए चार जुलाई 2023 को वर्चुअल माध्‍यम से बैठक आयोजित की थी।

एससीओ के सदस्यों में भारत के अलावा चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More