भारत-नेपाल सीमा पर नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद,चार गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद किया है। तस्कर नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई नेपाल में देते। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद सभी अभ्युक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरियहवा गांव के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों के पास से नशे के इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नशे के सौदागर अवैध इंजेक्शन की खेप को अवैध रास्ते से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

Naya Look की खबर का असरः मुख्यालय के बाबुओं ने लेनदेन कर जमकर कराए तबादले

इस संबंध में एसओ नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि अराजी सरकार उर्फ बैरियहवा मे मुखबिर की सूचना पर एसएसबी जवानों के साथ घेराबंदी किया गया तो दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पगडंडी मार्ग होते हुए नेपाल जा रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे। जवानों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया।उनकी तलाशी ली गई तो दो 2667 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्तों के दोनों बाइक और दो सेट मोबाइल फोन को भी सीज कर दिया गया है।

पकड़े गए तस्करों की पहचान कुतुबुद्दीन पुत्र सलीम निवासी सिंहपुर कला, इमरान पुत्र गफ्फार निवासी परसौनी कला टोला पड़रहवा, नसरुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र मो रजा अराजी महुअवा, पल्लु उर्फ आमिर खान पुत्र सफीक खान के रूप में हुई। सभी अभियुक्त नौतनवा और सोनौली थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है।

आखिर कब जागेगी कमिश्नरेट पुलिस! एसिड अटैक फिर शुरू, इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More