जौनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • एके 47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो बरामद
  • 24 मुकदमों से लदा-फंदा था चवन्नी सिंह

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर इलाके में मंगलवार सुबह राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश एक लाख का इनामी बदमाश मोनू चवन्नी ढेर हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। मृतक बदमाश के पास से एके 47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो बरामद हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा के मुताबिक जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में पिछले पांच मार्च को काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी ने अपने साथी के साथ गोलीबारी कर रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही थी।

उन्होंने बताया कि सुमित कुमार के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था और इसके ऊपर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें कई मुकदमे हत्याओं के हैं जो गाजीपुर, बलिया, जौनपुर व बिहार राज्य में पंजीकृत है। मोनू चवन्नी की तलाश के लिए एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी।

मंगलवार सुबह उसे पीली नदी के समीप बदलापुर के शाहपुर गांव के पास पुलिस टीम द्वारा को रोकने का प्रयास किया गया उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए फायर में मोनू चवन्नी को गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस अफसरों का कहना है कि फरार अन्य बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More