1.50 लाख “सफल आईवीएफ प्रेगनेंसी” का नया कीर्तिमान

आगरा में इस पद्धति से अब तक 1.50 लाख निःसंतान दम्पत्ति हुए लाभान्वित

आगरा: दिल्ली गेट स्थिति रवि वूमेन्स हॉस्पिटल में इंदिरा आईवीएफ की 1.50 लाख सफल प्रेगनेंसी के उपलक्ष में एक भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में करीब 250 से अधिक हॉस्पिटल में जन्मे बच्चों एवं दम्पतियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं टीटीजेड सदस्य डॉ. रविन्द्र मोहन पचौरी ने किया। उन्होंने रवि हॉस्पिटल के नए ‘स्टेट ऑफ दी आर्ट’ OPD ब्लॉक का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ.पचौरी ने “इंदिरा आईवीएफ” जनहितकारी मिशन से जुड़े चिकित्सकों, विशेषज्ञों, सहायकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी की सच्ची कर्तव्यनिष्ठा ने डेढ़ लाख से अधिक परिवारों में बच्चों की किलकारी देकर “जीने की राह” दिखाई है, जो अति प्रशंसनीय है।

इस सेवा मिशन की प्रमुख डॉ. रजनी पचौरी ने दम्पतियों को आगाह करते हुए कहा कि आईवीएफ से जुड़ी समाज मे बहुत सारी भ्रांतियाँ हैं, परन्तु आप सब इन पर विश्वास न करें, जागरूक बनें। इस विषय पर अपने डॉक्टर से यथा उचित परामर्श लें। इस समस्या का उपचार करें। ये समस्या किसी को भी हो सकती है, जिसका समाधान सम्भव है।

देश की प्रगति में एकल विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान – रविन्द्र बहादुर चौधरी

 

डॉ.पल्लवी भटनागर ने बताया कि आईवीएफ एक जटिल प्रक्रिया है, परन्तु ‘मेक इन इंडिया योजना’ की बजह से अब ये एक आम आदमी की पहुंच में भी है। हमें सेंटर का चुनाव अच्छे परिणाम को देखकर ही करना चाहिए।

डॉ.अर्चना गुप्ता ने कहा कि दूरबीन सर्जरी प्रचलन में आने से मरीज का उपचार सरल हुआ है। मरीज का कम से कम रक्त जाता है, एवं उसी दिन छुट्टी भी हो जाती है।

निदेशक रिषभ पचौरी ने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया कि हम मरीजों को प्रोपर गाइड लाइन, विभिन्न बीमारियों के इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, रीजनेबल दामों में मुहैया कराते हैं। इंदिरा आईवीएफ, रवि वूमेंस हॉस्पिटल के बारे में उन्होंने बताया कि ये संस्थान आगरा, अलीगढ़ व नोयडा में निःसंतान दम्पतियों के बेहतर इलाज के लिए, विगत 31 वर्षों से सेवाएं दे रहा है।

कार्यक्रम में एम्ब्रायोलॉजिस्ट अविनाश, राघवेंद्र, शोएब, हुतेश व शल्य टीम से कृष्णवीर, ईश्वर दयाल, गिरेन्द्र, सुरेंद्र एवं अस्पताल के प्रबंधक शेखर चौहान व स्टाफ मेघा, रुखसार, सीता, शहनाज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
(ब्यूरो)

National Politics

कोलकाता में रैली से पहले हिंसक घटना, कार्यकर्ताओं में भारी तनाव ,मंत्री शशि पांजा घायल

पश्चिम  बंगाल की कोलकाता राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की प्रस्तावित रैली से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया। शनिवार को शहर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी के आरोप लगाए। इस घटना में राज्य की मंत्री शशि पेना के घायल होने […]

Read More
National

कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन […]

Read More
Analysis homeslider National

इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जीवन गरिमा और कानून के बीच गहरी बहस

भारत में जीवन के अधिकार को संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहस भी तेज हुई है कि क्या किसी व्यक्ति को गरिमा के साथ मरने का अधिकार भी होना चाहिए। गाजियाबाद के 31 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने […]

Read More