स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान ने बताया योग से कैसे “स्वत: और समाज” का संकल्प निरोग और राष्ट्रनिर्माण तक पहुंचेगा.

विश्व योग दिवस पर स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA) में विशाल योग क्रिया का आयोजन किया गया. प्रकृति और मानव विज्ञान से जुड़ी निरोगी जीवनशैली को हर मानव के लिए सुलभ बनाने के संकल्प के साथ इस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने वाले डॉ. एच आर नागेंद्र मुख्य अतिथि रहे. S-VYASA के नाम से संचालित योग यूनिवर्सिटी में क़रीब 2 हज़ार छात्र-छात्राओं, योग ट्रेनर, योग प्रशिक्षु, विभिन्न शहरों से आए लोगों ने योग किया. इस अवसर पर S-VYASA के संस्थापक और चांसलर डॉ. एच आर नागेंद्र ने योग दिवस पर सभी से ये अपील की है कि वो जीवन में योग को अपनाएं. योग सिर्फ़ शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि ये हमारे व्यवहार, सदाचार और सुविचार की संकल्पना को साकार करता है. डॉ. नागेंद्र ने ये भी कहा कि जिनके जीवन में योग है, वो लोग हर उम्र में निरोग रहते हैं और जो योग से दूर हैं, उनमें ज़्यादातर रोगों से घिरे रहते हैं. योग जीवन की वो औषधि है, जो हमें हर दिन प्रकृति से जोड़कर रखती है और उसके बाद किसी और दवा की ज़रूरत नहीं पड़ती.

 

बैंगलुरू के जिगणी में स्थित S-VYASA में इस बार योग दिवस की थीम “सेल्फ़ एंड सोसायटी” यानी स्वत: और समाज रही. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सिंह ने योग दिवस में शामिल लोगों से कहा कि स्वत: यानी व्यक्ति मिलकर ही समाज बनाते हैं. इसलिए हमें स्वत: निरोग रहना है और समाज को निरोग रखते हुए राष्ट्रनिर्माण करते हुए स्वयं भी आगे बढ़ना है और देश को भी आगे बढ़ाना है. इस अवसर पर चांसलर डॉ. एच आर नागेंद्र, कुलपति डॉ. मंजूनाथ शर्मा, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर नागरत्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे और योग दिवस और मानव कल्याण पर अपने विचार रखे.

 

जिले में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नोडल अधिकारी रहे मौजूद

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider National

MNS स्टाफ को मिला एक्स-सर्विसमैन का दर्जा: अब सरकारी नौकरियों में मिलेंगे बड़े फायदे

देश की रक्षा सेवाओं में योगदान देने वाली मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) की महिला कर्मियों के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब MNS में सेवा दे चुकी महिलाओं को आधिकारिक तौर पर “पूर्व सैनिक” यानी एक्स-सर्विसमैन की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। इससे पहले यह दर्जा केवल थलसेना, नौसेना और […]

Read More
homeslider National Politics

कांग्रेस को 12,000 बीघा जमीन की सूची कोर्ट में रखने या 500 करोड़ देने का कड़ा अल्टीमेटम

असम की राजनीति में जुबानी जंग और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए ‘भूमि हड़पने’ के आरोप सही हैं, तो कांग्रेस अदालत में उनकी कथित 12,000 बीघा अवैध जमीन की सूची पेश करे, अन्यथा उन्हें […]

Read More