जिले में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नोडल अधिकारी रहे मौजूद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! 21 जून को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महराजगंज धनेवा -धनेई स्थित स्टेडियम में लगभग हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, सीडीओ संतोष राय, एडीएम पंकज वर्मा, और राजनीति से जुड़े तमाम लोगों के साथ लगभग हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया।

नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव ने बताया कि यह योग है जो पूरे भारत की परंपरा है इसको विश्व पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में यूनाइडेट नेशन्स के सामने प्रस्ताव रखा था जो आज के दिन ही स्वीकार किया गया। इस धरोहर को पूरे विश्व के पटल पर लाना है। योग के विभिन्न फायदे हैं इसे जन जन तक पहुंचाना है। यही‌ इसका मुख्य उद्देश्य है। आज मुझे देखकर बहुत खुशी है कि इतनी संख्या में लोग यहां पर योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आए हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दशम अध्याय जनपद महाराजगंज में धनेवा- धनेई स्टेडियम में मनाया गया। इस साल योग की थीम स्वयं एवं समाज के लिए इस अवसर पर हमारे नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद के जनप्रतिनिधि, एसपी, सीडीओ, एडीएम सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया है। योग का जो वास्तविक उद्देश्य है वह है स्वयं को जानना और निखारना। हम सबको प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।

National

भारत-पाक युद्ध के बाद ट्रंप की रणनीति में बदलाव दोस्ती या तकरार?

संजय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच 2017 से 2021 तक का समय भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए सुनहरा दौर माना गया था। दोनों नेताओं की दोस्ती की मिसाल ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे आयोजनों के जरिए दुनिया के सामने आई थी। ट्रंप ने उस समय मोदी को एक मजबूत नेता […]

Read More
National

संवाद नहीं अब संघर्ष होगा, कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक

नारद जयंती पर राष्ट्र चिंतकों ने दी चेतावनी विशेष संवाददाता शिवपुरी। नारद जयंती के शुभ अवसर पर ‘क्रांतिदूत’ और ‘भारत संस्कृति न्यास’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी एक ऐतिहासिक वैचारिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम ने न केवल श्रोताओं के मन को उद्वेलित किया, बल्कि वर्तमान भारत के धर्म, संस्कृति […]

Read More
National

पहलगाम कांड का बदला:अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी संगठन

भारतीय सेना की हुंकार के आगे दहशतगर्द ने टेका घुटने ए अहमद सौदागर लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत का बदला लेते हुए भारतीय सेना को मंगलवार की देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइलें से सटीक […]

Read More